Today Tarot Reading Of Vrishabh Rashi: कार्ड ऑफ़ स्ट्रेंथ का आना दर्शाता है कि वृषभ राशि के जातकों को इस समय अपनी भीतरी शक्ति और धैर्य की ओर देखने की ज़रूरत है। हालांकि आप बाहरी रूप से स्थिर और मजबूत दिखते हैं, लेकिन भीतर कहीं एक ऐसी पुरानी याद, भावनात्मक घाव या अनसुलझा अनुभव है जो आपको पूरी तरह से आगे बढ़ने से रोक रहा है। यह कार्ड आपको याद दिलाता है कि असली ताकत बाहरी प्रदर्शन नहीं, बल्कि अपनी कमजोरियों को स्वीकार करने और उनसे प्यार करने में होती है।
Numerology: मूलांक 7 वाले जातकों के लिए सबसे अच्छे जीवनसाथी साबित होते हैं इन तारीखों को जन्मे लोग
आप अपनी विल पावर (इच्छा-शक्ति) को इस समय थोड़ा कमजोर महसूस कर सकते हैं। ऐसा लगता है कि आप अपने भीतर चल रहे कुछ पुराने मुद्दों को बार-बार दबा रहे हैं , जैसे कोई बचपन की बात, कोई पुराना डर या अधूरा रिश्ता। आप खुद से पूछें , क्या मैं सच में पूरी तरह से खुश हूं? शायद जवाब पूरी तरह से "हां" न हो, और यही वह जगह है जहां आपको खुद के साथ ईमानदार होने की जरूरत है।