फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 May Taurus Tarot Rashifal: वृषभ राशि वाले दिल की बातों को नजरअंदाज न करें, पढ़ें दैनिक टैरो राशिफल

Fri, 30 May 2025 08:24 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Tarot Card Rashifal: आज का दिन आपके लिए भावनात्मक सच्चाई को जानने और उससे आज़ाद होने का है। ब्रह्मांड आपको उस बंद दरवाज़े से बाहर निकालकर नई रोशनी की ओर ले जाने को तैयार है। 
विज्ञापन
Tarot Card Rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Today Tarot Reading Of Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन आत्मबोध और भावनात्मक मुक्ति का संकेत देता है। थ्री ऑफ़ स्वोर्ड्स यह दर्शाता है कि हाल ही में या कुछ समय पहले किसी रिश्ते या स्थिति ने आपको गहरा दुख पहुँचाया है।  यह धोखा, गलतफहमी, या भावनात्मक चोट का परिणाम हो सकता है। शायद आपको ऐसा लगा हो कि किसी ने आपके साथ पूरी सच्चाई नहीं साझा की या किसी खास इंसान ने आपकी उम्मीदों को तोड़ दिया।

Guru Asta : जून में गुरु ग्रह होंगे अस्त, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

लेकिन वहीं जजमेंट कार्ड यह बताता है कि अब समय है सच्चाई सामने आने का। जो बातें अब तक धुंधली थीं, वे स्पष्ट होने वाली हैं। आपको यह समझ आने लगेगा कि कोई विशेष स्थिति आपके पक्ष में क्यों नहीं गई या किसी व्यक्ति ने आपके साथ वैसा व्यवहार क्यों किया। यह एकचीजों को स्पष्ट करन का समय है। मानसिक रूप से भी और आत्मिक रूप से भी।

Numerology: मूलांक 7 वाले जातकों के लिए सबसे अच्छे जीवनसाथी साबित होते हैं इन तारीखों को जन्मे लोग

इस कार्ड का गहरा अर्थ यह भी है कि ब्रह्मांड अब आपको उस बंधन या तकलीफ से आज़ाद करने की प्रक्रिया में है। आप जिस भावनात्मक बोझ को अब तक ढो रहे थे, वह धीरे-धीरे उतरने वाला है। 

Vastu Tips: क्या इस दिशा में मोबाइल रखकर सोते हैं आप? बिगड़ सकती है नींद, ऊर्जा और करियर

आज अप अपने दिल की बात को नजरअंदाज न करें, लेकिन खुद को उसी दर्द में उलझाए भी न रखें। अपने अनुभव से सीखें, पर उससे बंधे न रहें। माफ़ करना और आगे बढ़ना अब आपके लिए ज़रूरी है। चाहे वह किसी और को हो या खुद को।
विज्ञापन




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें