Tarot Card Reading 18 August 2025: टैरो कार्ड रीडिंग मुख्य रूप से वर्तमान जीवन और भविष्य में होने वाली घटनाओं के लिए जानी जाती है। इसके जरिए आगामी घटनाओं सहित होने वाले लाभ-हानि का अनुमान लगाया जा सकता है। इसमें कुल 78 कार्ड का डेक होता है, जिसको दो मुख्य भागों में बांटा गया है। इस दौरान मेजर आर्काना में 22 कार्ड को रखा गया है, जबकि माइनर आर्काना में 56 कार्ड है। इसके अलावा प्रत्येक को चार भागों में भी विभाजित किया जाता है, जो चार अलग-अलग तत्वों को प्रदर्शित करते हैं।
जैसे छड़ी यानी वान्ड, जो अग्नि को दर्शाती है। फिर कप जो पानी को दर्शाता है। इसके बाद तलवार, जिसको स्वोर्ड्स कहते हैं और ये कार्ड वायु को दर्शाती है। वहीं पेंटाकल्स पृथ्वी को दर्शाता है।
तुला राशि के लिए इस बार का संदेश काफी पॉजिटिव है। यहां हमें किंग्स ऑफ़ कप्स और टू ऑफ़ पेंटाकल्स का कॉम्बिनेशन मिला है, जो बैलेंस और समझदारी की एनर्जी को दिखाता है। वैसे भी तुला राशि का प्रतीक ही तराज़ू है, यानी संतुलन। लेकिन कई बार आप लोग रिश्तों और हालात में एक्सट्रीम तक चले जाते हैं। खासकर जब दूसरों के साथ डीलिंग की बात हो, तो खुद को पीछे कर देते हैं।
अब ऐसा लग रहा है कि आप आखिरकार उस संतुलन को पा रहे हैं। इस बार आप न सिर्फ दूसरों को महत्व देंगे बल्कि खुद को भी समय, सम्मान और प्यार देंगे। यानी जहां अब तक आप सबको भर-भरकर देते आए हैं, वहीं इस हफ्ते आप अपनी वैल्यू को भी पहचानेंगे और दोनों तरफ बराबरी बनाएंगे। यह बदलाव आपके रिश्तों और मन की शांति दोनों के लिए बेहतरीन साबित होगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।