फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 August Ka Tarot Card Rashifal: मिथुन राशि वाले रहे थोड़ा सावधान, पढ़ें दैनिक टैरो राशिफल

Sun, 17 Aug 2025 10:55 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Tarot Card Reading 17 August 2025: टैरो कार्ड रीडिंग मुख्य रूप से वर्तमान जीवन और भविष्य में होने वाली घटनाओं के लिए जानी जाती है।
विज्ञापन
टैरो कार्ड राशिफल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Tarot Card Reading 17 August 2025: टैरो कार्ड रीडिंग मुख्य रूप से वर्तमान जीवन और भविष्य में होने वाली घटनाओं के लिए जानी जाती है। इसके जरिए आगामी घटनाओं सहित होने वाले लाभ-हानि का अनुमान लगाया जा सकता है। इसमें कुल 78 कार्ड का डेक होता है, जिसको दो मुख्य भागों में बांटा गया है। इस दौरान मेजर आर्काना में 22 कार्ड को रखा गया है, जबकि माइनर आर्काना  में 56 कार्ड है। इसके अलावा प्रत्येक को चार भागों में भी विभाजित किया जाता है, जो चार अलग-अलग तत्वों को प्रदर्शित करते हैं।

Lucky Rashiyan: 26 अगस्त से मेष समेत इन दो राशि वालों को होगा लाभ, व्यापार को भी मिलेगी नई दिशा

जैसे छड़ी यानी वान्ड, जो अग्नि को दर्शाती है। फिर कप जो पानी को दर्शाता है। इसके बाद तलवार, जिसको स्वोर्ड्स कहते हैं और ये कार्ड वायु को दर्शाती है। वहीं पेंटाकल्स पृथ्वी को दर्शाता है।

मिथुन राशि वालों के लिए आज का संदेश थोड़ा अलर्ट करने वाला है। अगर आप हाल ही में किसी नई चीज़ में निवेश करने का सोच रहे हैं, या फिर आपकी नज़र किसी नए व्यक्ति पर है जो आपको बहुत आकर्षित कर रहा है—तो यहां सावधानी की ज़रूरत है।

यह नया इंसान या नया अनुभव आपके लिए कर्मिक कनेक्शन साबित हो सकता है। यानी आकर्षण तो ज़रूर होगा, लेकिन इसके साथ ऐसी परिस्थितियाँ भी आ सकती हैं जो आपको मुश्किल में डाल दें।

यह संदेश खासतौर पर उनके लिए है जो अभी किसी नए रिश्ते या नए अवसर की ओर खिंचाव महसूस कर रहे हैं। फिलहाल समझदारी यह होगी कि आप बिना सोचे-समझे कदम न बढ़ाएँ और हर चीज़ को अच्छे से परखने के बाद ही फैसला लें।

विज्ञापन



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें