Today Tarot Rashifal: टैरो कार्ड्स हमारे जीवन की उन परतों को उजागर करते हैं जिन्हें हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। जब थ्री ऑफ़ स्वोर्ड्स सामने आता है, तो यह सिर्फ दिल टूटने की कहानी नहीं कहता यह हमें अपने भीतर झांकने का मौका देता है। सिंह राशि के जातकों के लिए यह कार्ड जून के महीने में एक गहरा आत्ममंथन लेकर आया है। यह समय है यह समझने का कि दुख सिर्फ बाहर से नहीं आता, बल्कि कई बार हम खुद ही अपने दिल को तकलीफ़ पहुंचा रहे होते हैं।
सिंह राशि वाले किसी भावनात्मक दर्द या निराशा से गुजर रहे हैं। शायद आपने किसी पर भरोसा किया था, कोई सपना संजोया था या किसी रिश्ते में अपना सब कुछ लगा दिया था और अब आप टूटे हुए महसूस कर रहे हैं। लेकिन सच्चाई ये है कि उस दिल टूटने की पूरी ज़िम्मेदारी किसी और की नहीं है। हो सकता है कि आप बार-बार खुद को ये कह रहे हों कि "उसने ऐसा किया", "उसने मेरा दिल तोड़ा", लेकिन थ्री ऑफ़ स्वोर्ड्स आपको याद दिलाने आया है कि आपके फैसले, आपकी उम्मीदें और आपकी चुप्पियां भी इस दर्द का हिस्सा थीं।
यह कार्ड आपको दूसरों को दोष देना छोड़, अपने भावनात्मक अनुभवों की जिम्मेदारी लेने को कहता है। क्योंकि जब तक हम अपने दुख का कारण बाहर ढूंढ़ते रहेंगे, तब तक हीलिंग शुरू नहीं होगी। याद रखें, यह कार्ड आपके खुद को दोबारा संवारने का संकेत है। अपने इमोशंस की ज़िम्मेदारी लें, और खुद को वही प्यार दें जिसकी तलाश आप बाहर कर रहे थे।
बाकी राशियों के लिए टैरो रीडिंग क्या कहती है? जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।