Today Tarot Reading Of Kumbh Rashi: टैरो कार्ड में कुल 78 कार्ड का डेक होता है। इन सभी को दो मुख्य भागों में विभाजित किया गया है। इस दौरान मेजर आर्काना में 22 कार्ड को रखा गया है, जबकि माइनर आर्काना में 56 कार्ड है। इनके आधार पर सभी 12 राशियों का आज का राशिफल देखा जाता है। ऐसे में बात करें कुंभ राशि वालों की, तो आइए जानते हैं 30 मई के लिए टौरो कार्ड इन्हें क्या संकेत दे रहे हैं।
विज्ञापन
कुंभ राशि
कुंभ राशि ग्यारहवीं राशि है, जिसका स्वामी ग्रह शनि है। यह राशि वायु तत्व की है, जो विचारशील, मानवीय दृष्टिकोण से भरपूर मानी जाती है। कुंभ राशि के जातक स्वतंत्र सोच वाले, समाज में बदलाव लाने की चाह रखने वाले और अक्सर भीड़ से अलग चलने वाले होते हैं। ये लोग बौद्धिक स्तर पर तेज होते हैं और तकनीक, विज्ञान, रिसर्च या सामाजिक कार्यों में रुचि रखते हैं। कुंभ राशि के लोग अगर अपने विचारों को धरातल पर उतारें तो बड़े परिवर्तन ला सकते हैं।