फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 May Cancer Tarot Rashifal:a कर्क राशि वालों के रिश्तों में तालमेल बना रहेगा, पढ़ें दैनिक टैरो राशिफल

Thu, 29 May 2025 08:33 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Today Tarot Reading Of Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए अब वह समय आ रहा है जब आपकी भावनाओं को समझा और सम्मान दिया जाएगा। परिवार या करीबी रिश्तों में सामंजस्य और भावनात्मक संतुलन पहले से बेहतर होता नज़र आ रहा है।
विज्ञापन
Tarot Card Rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Today Tarot Reading Of Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए यह समय भावनात्मक संतुलन और पारिवारिक सुख-शांति का संकेत दे रहा है। टैरो कार्ड टेन ऑफ़ कप्स इस बात का प्रतीक है कि परिवार, रिश्ते और भावनात्मक जुड़ाव के क्षेत्र में अब वह स्थिरता और संतुष्टि आने वाली है जिसकी आपको लम्बे समय से तलाश थी।
विज्ञापन

June Rashifal: जून में ग्रह होंगे मेहरबान, इन राशियों को मिलेगी सफलता, सम्मान और समृद्धि
आपके जीवन में कोई एक ऐसा व्यक्ति है संभवतः परिवार का सदस्य या कोई करीबी रिश्तेदार जो पहले आपके इमोशंस को पूरी तरह से गंभीरता से नहीं ले रहा था। यह व्यक्ति या तो बहुत हल्के मन से व्यवहार करता था, या आपके फीलिंग्स और ज़रूरतों को उतना महत्व नहीं देता था जितना आप चाहते थे। आप शायद यह महसूस करते थे कि आपको पूरी तरह से समझा नहीं गया, या आपकी भावनाओं को नजरअंदाज़ किया गया। अब इस स्थिति में बदलाव आता हुआ दिख रहा है।
विज्ञापन

Surya Shani Yuti: 3 जून को शनि-सूर्य योग लाएगा बड़ा बदलाव, इन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ
विज्ञापन

शाह ऑफ़ स्टाफ्स आमतौर पर नेतृत्व, बुद्धिमत्ता और परिपक्वता का प्रतीक है दर्शाता है कि अब वही व्यक्ति या तो अधिक ज़िम्मेदारी लेने लगा है या आपकी भावनाओं के प्रति अधिक संवेदनशील हो गया है। वे अब आपकी बातों को सुनने, समझने और उनका सम्मान करने लगे हैं। इस परिवर्तन से आपके रिश्ते में एक नया विश्वास और सामंजस्य आएगा। टेन ऑफ़ कप्स यह भी बताता है कि आपका पारिवारिक वातावरण अब अधिक स्नेहपूर्ण, सपोर्टिव और भावनात्मक रूप से संतुलित होगा। यह वह समय है जब आप खुद को अपने सबसे करीब के लोगों के साथ जुड़ा हुआ महसूस करेंगे।
Surya Budh Drishti Yog: सूर्य-बुध की युति से होगा करियर में कमाल, इन राशियों को मिलेगा दोगुना लाभ
अब आपकी भावनाओं को वह सम्मान और मान्यता मिलेगी जिसकी आपने उम्मीद की थी। रिश्तों में समझ, सामंजस्य और प्यार पहले से गहरा होता हुआ दिख रहा है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें