फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Grahan 2023: कब लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए कैसा रहेगा इसका प्रभाव

Tue, 07 Feb 2023 03:04 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगेगा। भारतीय समय के अनुसार साल का पहला ग्रहण सुबह 7 बजकर 03 मिनट शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक रहेगा।
विज्ञापन
Surya Grahan 2023: भारत में सूर्य ग्रहण का सूतककाल मान्य नहीं होगा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Surya Grahan 2023: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार हर एक साल में सूर्य और चंद्र ग्रहण जरूर पड़ते हैं। जब-जब सूर्य या चंद्र ग्रहण पड़ता है तब-तब इसका प्रभाव सभी लोगों के जीवन पर जरूर पड़ता है। धार्मिक नजरिए से ग्रहण की घटना को शुभ नहीं माना जाता है। इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगेगा। भारतीय समय के अनुसार साल का पहला ग्रहण सुबह 7 बजकर 03 मिनट शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। इस ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा। इस कारण से भारत में सूर्य ग्रहण का सूतककाल मान्य नहीं होगा। दुनिया में साल 2023 के पहला ग्रहण दक्षिण पूर्व एशिया,ऑस्ट्रेलिया, हिन्द महासागर और अंटार्कटिका समेत कई देशों में देखा जा सकेगा। भारत में यह ग्रहण नहीं लगेगा लेकिन इस ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर कुछ न कुछ जरूर पड़ेगा। आइए जानते हैं इस सूर्य ग्रहण का प्रभाव किन -किन राशियों के ऊपर रहेगा। 
विज्ञापन


वृषभ राशि
साल 2023 का पहला सूर्यग्रहण वृषभ राशि के जातकों के लिए लाभ पहुंचाने वाला रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को जॉब के अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। आर्थिक मामलों के लिहाज से साल का पहला सूर्य ग्रहण शुभ रहेगा। आर्थिक स्थितियां पहले के मुकाबले में ज्यादा मजबूत रहेगा। सुख के साधनों में वृद्धि होगी। 

मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए 20 अप्रैल 2023 को होने वाला सूर्य ग्रहण मिलाजुला साल साबित होने वाला है। राजनीति के क्षेत्र में जुड़े हुए लोगों का फायदा मिल सकता है। नए कार्य में सफलता प्राप्ति के योग होंगे। आय के नए स्त्रोत की प्राप्ति होगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े हुए मामलों में सफलताएं हासि होंगी। 
विज्ञापन


धनु राशि
धनु राशि के लोगों के लिए यह सूर्य ग्रहण सफलता दिलाने में कामयाब रहेगा। व्यापार में कार्यरत लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगा। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिस कारण से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। वैवाहिक जीवन में सुख की प्राप्ति होगी। 

सूर्य ग्रहण 2023
सूर्य ग्रहण कब से कब तक
 पहला (20 अप्रैल 2023, गुरुवार) 7 बजकर 04 मिनट से 12 बजकर 29 मिनट तक
सूतक काल  भारत में सूतक काल मान्य नहीं  
 दूसरा (14 अक्टूबर 2023 शनिवार) भारत में दिखाई नहीं देगा  
सूतक काल   सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा  

चंद्र ग्रहण 2023
चंद्र ग्रहण  कब से कब तक
पहला (05 मई 2023) रात 08 बजकर 45 मिनट से रात 01 बजे तक
सूतक काल उपच्छाया चंद्र ग्रहण की वजह से सूतक काल मान्य नहीं होगा 
 
 
दूसरा (29 अक्टूबर)  रात 01 बजकर 06 मिनट से रात 02 बजकर 22 मिनट तक
सूतक काल   शाम 5 बजे से  30 अक्टूबर को सुबह 10 बजे तक 
विज्ञापन

Mahashivratri 2023: राशि के अनुसार करें ये उपाय, भगवान भोलेनाथ करेंगे हर मनोकामना पूरी

Mahashivratri 2023 : महाशिवरात्रि पर जपें भगवान भोलेनाथ के ये मंत्र और पाएं मनचाहा वरदान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें