फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sindoor Ke Totke: पति-पत्नी में रोज होती है तकरार तो अपनाएं चुटकी भर सिंदूर के ये उपाय, रिश्ते में आएगी मिठास

Tue, 07 Feb 2023 02:50 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पति-पत्नी का आपसी कलह परिवार टूटने का कारण बन जाता है।  लाल किताब और ज्योतिष में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जो पति-पत्नी के झगड़ों को दूर करके उनमें प्यार बढ़ाते हैं। 
विज्ञापन
सिंदूर के ज्योतिष उपाय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sindoor Ke Totke in Hindi: पति-पत्नी हमेशा एक दूसरे के पूरक माने जाते हैं। हमारे प्राचीन ग्रंथों में शिव-पार्वती और राम-सीता को भी आदर्श दंपति के रूप में जाना जाता है। लेकिन अक्सर पति पत्नी में नोंकझोंक होना आम बात है, लेकिन कभी-कभी यह नोंकझोंक तकरार में बदल जाती है और बड़ा सा क्लेश धारण कर लेता है। पति-पत्नी का आपसी कलह परिवार टूटने का कारण बन जाता है। यदि आपके परिवार में भी यही समस्या है तो अपनाएं तंत्र के ये उपाय पति-पत्नी का आपसी कलह खत्म हो जाएगा व प्रेम बढ़ेगा। आइए जानते हैं क्या हैं वो उपाय। 

विज्ञापन

सिंदूर के ज्योतिषीय उपाय

  • यदि पति या पत्नी हर बात पर झगड़ा करने पर उतारु हो जाए तो पत्नी रात को सोते समय पति के सिरहाने सिंदूर रख दे और अगले दिन पति उस सिंदूर को कहीं भी गिरा दे। जल्द ही कुछ ही दिन में असर दिख जाएगा।  
  • रविवार की रात में पत्नी कुछ सिंदूर बिस्तर पर पति के सोने वाले हिस्से में बिखरा दें और अगले दिन स्नान कर पत्नी उससे अपनी मांग भर लें।
  • पति रोज़ केशर मिश्रित दूध का सेवन करे और पत्नी हाथों में सोने की चूड़ियां पहने तो दांपत्य जीवन हमेशा सुखी होगा। 
  • शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को सिंदूर अर्पित करें और पत्नी मां के चरणों से सिंदूर उठाकर लगाएं तो  रिश्तों में मधुरता आएगी। 
  • जल में गुड़ और सिंदूर डालकर सूर्यदेव को अर्घ्य देने से भी दांपत्य जीवन सुख से भरपूर रहता है।
  • गोमती चक्रों को सिंदूर की डिब्बी में रखकर घर में रखें। इस उपाय से ति-पत्नी के बीच होने वाले झगड़े खत्म हो जाएगें।

गृह कलह रोकने के अन्य उपाय 

  • शुक्रवार के दिन एक कन्या को भी सफेद मिठाई खिलाना जीवनसाथी के साथ रिश्तों को प्रगाढ़ करता है। 
  • घर में शिव-पार्वती की प्रसन्न मुद्रा में बैठी मूर्ति या फोटो के आगे रोज घी का दीपक लगाने से घर में शांति रहती है। 
  • गेहूं का आटा पिसवाने से पहले उसमें थोड़े से चने मिलाकर सोमवार या शनिवार को पिसवा लें। इस उपाय से पति-पत्नी के बीच मनमुटाव दूर हो जाता है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें