फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Grahan 2022: इन राशि वालों को महीने भर परेशान करेगा सूर्य ग्रहण, बचने के लिए करें ये उपाय

Wed, 26 Oct 2022 10:52 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस सूर्य ग्रहण को बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूर्य ग्रहण सभी राशियों के लिए शुभ और अशुभ फल लेकर आता है। ज्योतिष जानकारों के अनुसार साल के आखिरी सूर्य ग्रहण से 6 राशियां प्रभावित होंगी।
विज्ञापन
इन राशि वालों को महीने भर परेशान करेगा सूर्य ग्रहण - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Solar Eclipse 2022: साल 2002 का आखिरी सूर्य ग्रहण समाप्त हो चुका है। 25 अक्टूबर को लगने वाले सूर्य ग्रहण को भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में देखा गया। भारत के अलग-अलग हिस्सों में ये सूर्य ग्रहण शाम को करीब 4 बजकर 20 मिनट से 6 बजे तक दृश्य था। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस सूर्य ग्रहण को बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूर्य ग्रहण सभी राशियों के लिए शुभ और अशुभ फल लेकर आता है। ज्योतिष जानकारों के अनुसार साल के आखिरी सूर्य ग्रहण से 6 राशियां प्रभावित होंगी। इन राशियों पर पूरे एक महीने तक सूर्य ग्रहण का अशुभ फल देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं कौन सी वो राशियां हैं...  

विज्ञापन

Bhai Dooj Shubh Muhurat: 26 या 27 अक्तूबर, कब है भाई दूज? जानें भाई को टीका लगाने का शुभ मुहूर्त और सही विधि

मेष
ज्योतिष के अनुसार, मेष राशि वालों पर एक महीने तक सूर्य ग्रहण का असर देखने को मिल सकता है। इस राशि वालों को अपने दांपत्य जीवन पर ध्यान देना होगा। कुछ काम भी आपके अटक सकते हैं। इस दौरान धन का लेन-देन न करें। इसके अशुभ प्रभाव से बचने के लिए गुड़ का दान करें।
विज्ञापन


वृष
वृष राशि वाले एक महीने तक लड़ाई-झगड़ों से दूर रहें और किसी तरह के लेन-देन से बचें। अगले एक महीने तक इस राशि वालों को अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा। वृष राशि वाले किसी निर्धन व्यक्ति को दो किलो आटे का दान करें।

मिथुन
मिथुन राशि वाले अपनी वाणी पर संयम रखें। संभव हो तो अगले एक महीने तक लंबी यात्राओं को टाल दें। यदि यात्रा करनी पड़े तो पूरी सावधानी बरतें। आप गरीबों को हरे फल का दान कर सकते हैं।



कन्या
कन्या राशि वाले इस दौरान अपने व्यवहार में विनम्रता रखें। जॉब या बिजनेस में अगले एक महीने तक संभलकर काम करने की आवश्यकता है। जल्दबाजी में कोई भी बड़ा फैसला न लें। इस राशि वाले गरीबों को भोजन की सामग्री दान करें।  

Govardhan Puja 2022: गोवर्धन पूजा पर भगवान कृष्ण को क्यों लगाते हैं 56 भोग? जानिए इसका महत्व 
विज्ञापन


तुला
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण तुला राशि में लगा है। ऐसे में तुला राशि वालों को इस वक्त बहुत संभलकर रहना होगा। बिजनेस या जॉब में कार्यरत लोग एक महीने तक बहुत सोच-समझकर कोई भी निर्णय लें। संभव हो तो लंबी दूरी की यात्रा से बचें। अपने इष्ट देव के मंत्रों का जाप करें।

मकर
ज्योतिष के अनुसार, मकर राशि वाले एक महीने तक अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। कोई भी बड़े फैसले जल्दबाजी में लेने से बचें। अशुभ प्रभाव से बचने के लिए आप अपने घर के मंदिर में पूजा करें और किसी गरीब को एक किलो आटे का दान करें।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें