वृष
मंगल और शुक्र की युति वृष राशि के जातकों के अष्टम भाव में विराजमान है। इसके आधार पर वृषभ राशि के जातकों की आर्थिक गतिविधियों में अच्छी प्रगति होने की संभावना है। वृषभ राशि के जातकों अचानक से रुक हुआ धन मिलने के योग है। आर्थिक मामलों में तरक्की तो मिलेगी लेकिन उतने ही अधिक खर्चे के योग हैं। जीवनसाथी आर्थिक मामलों को लेकर तनाव दे सकता है। प्रेम संबंधी मामलों में आपके साथ थोड़ी तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। मामले की गंभीरता को समझते हुए निर्णय लें। आपका प्रेमी/प्रेमिका के कारण आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी।
सिंह
मंगल और शुक्र की युति सिंह राशि के जातकों पंचम भाव में विराजित है। इससे आय एवं लाभ में वृद्धि की संभावना है। व्यवसायिक मामलों में खर्चे हो सकते हैं। सिंह राशि के जातकों को गृह एवं वाहन सुख की प्राप्ति भी हो सकती है। इसके साथ ही पारिवारिक दृष्टि से सुख-समृद्धि प्राप्त होगी। सिंह राशि के जातकों बुद्धिमत्ता के आधार पर पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति भी होने की संभावना है।
वृश्चिक
मंगल और शुक्र की युति वृश्चिक राशि के जातकों के धनभाव में विराजित है। इस युति से वृश्चिक राशि के जातकों के धन एवं धनागम के साधनों में वृद्धि होती है। वृश्चिक राशि के जातकों को इस दौरान शुभ समाचार प्राप्त होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में मेहनत के फलस्वरूप आर्थिक तरक्की मिलने के योग है। इस दौरान भाग्योदय होने के भी प्रबल योग दिख रहे हैं।