फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shukra Gochar 2023: शुक्र गोचर से बनने जा रहा है मालव्य योग, इन राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ

Thu, 05 Jan 2023 11:39 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शुक्र गोचर से बनने जा रहा है मालव्य योग, इन राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Malavya Rajyog 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं तो कई शुभ और अशुभ योग बनते हैं। ऐसा ही एक संयोग है मालव्य योग। महान ग्रह शुक्र जब उच्च राशि में प्रवेश करते हैं तो मालव्य राजयोग बनता है। 15 फरवरी 2023 को शुक्र ग्रह अपनी उच्च राशि मीन में गोचर करने वाले हैं। शुक्र 15 फरवरी 2023 दिन बुधवार को रात 8 बजकर 12 मिनट पर गोचर करेंगे। इस समय वे अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश करेंगे, जिससे मालव्य राजयोग का निर्माण होगा। ये मालव्य राजयोग कई राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होने वाला है। आइए जानते हैं कौन सी वो राशियां हैं... 

विज्ञापन


Magh Gupt Navratri 2023: जल्द शुरू होने वाली है गुप्त नवरात्रि, जानिए सही तिथि, महत्व और पूजा-विधि 

वृष राशि 
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मालव्य योग वृष राशि के जातकों के लिए शुभ माना जा रहा है। इस योग के प्रभाव से वृष राशि के जातकों के करियर में में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। नई नौकरी के लिए ऑफर मिल सकते हैं। बिजनेस में भी आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है।  
विज्ञापन


सिंह राशि  
सिंह राशि वाले लोगों के लिए मालव्य योग बेहद खास माना जा रहा है। आपके वैवाहिक जीवन की परेशानियां दूर होंगी। साथी ही जो लोग शादी योग्य हैं उनके लिए रिश्ता आएगा। नया वाहन या प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं। 

Paush Purnima 2023 Date: जनवरी में इस दिन है पौष पूर्णिमा, मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय 

धनु राशि 
धनु राशि के लोगों लिए भी मालव्य योग बेहद शुभ माना जा रहा है। इस दौरान रुके हुए कार्य पूरे होंगे। शादी के लिए अच्छे रिश्ते का प्रस्ताव मिल सकता है। साथ ही इस दौरान आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। 

कुंभ राशि 
कुंभ राशि वालों को इस दौरान बड़ा धनलाभ हो सकता है। करियर में प्रगति हो सकती है। साथ ही नौकरी-व्यापार में आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें