साल 2021 अपने अंतिम पड़ाव पर है। सभी लोग साल 2022 के आगमन की तैयारी में लगे हुए हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2022 में न जाने कितने ग्रह और नक्षत्र गोचर कर रहे हैं। ग्रहों का राशि परिवर्तन सभी जातकों के जीवन में गहरा प्रभाव डालता है। इन्हीं ग्रहों में सबसे प्रमुख ग्रह है शनि ग्रह। शनि ग्रह को न्याय का देवता माना जाता है और इनके प्रकोप से खुद ईश्वर भी नहीं बच पाए थे। शनि देव की नाराजगी और प्रकोप से तो देवता भी डरते हैं। लेकिन वहीं शनि की कृपा हो जाए तो जीवन में कोई कमी भी नहीं रहती है। इसलिए शनि देव के स्वभाव के मुताबिक व्यवहार करना ही बेहतर होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कभी भी ऐसा कोई कार्य न करें जिससे शनि का बुरा प्रकोप आप पर पड़े। चूंकि नए साल का पहला दिन यानि 1 जनवरी 2022 को शनिवार है और साथ ही इस साल शनि मकर राशि में गोचर भी करेंगे तो ऐसे में यदि आप शनि की कृपादृष्टि अपने ऊपर बनाए रखना चाहते हैं तो साल के पहले दिन ये कार्य करें। यह उपाय आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएंगे।