वर्ष 2020 का आरंभ शतभिषा नक्षत्र से आरम्भ हो रहा है जो राहु का नक्षत्र है। यह नक्षत्र 1 जनवरी 2020 को प्रातः 01 बजकर 28 मिनट तक है इसके उपरांत बृहस्पति का नक्षत्र पूर्वा भाद्रपद होगा जिसे नववर्ष का सूर्योदय होगा अर्थात 2020 का सूर्योदय बृहस्पति के नक्षत्र में होगा जो की देश दुनिया, लोगों के लिए ,व्यापारी वर्ग और नौकरी वर्ग के लोगों के लिए अत्यंत कल्याणकारी होगा। भटके हुए लोगों को मार्ग मिलेगा। नववर्ष में ग्रहों की स्थिति विषेशतः धनु राशि में पंचग्रही योग बनने से और मंगल के स्वग्रही होने से विभिन्न राशिओं पर विभिन्न प्रकार का प्रभाव पड़ सकता है। साल 2020 में किस राशि पर किस ग्रह का प्रभाव और उसका क्या फल प्राप्त होगा राशि के अनुसार जानते हैं।
वार्षिक राशिफल 2020 - मेष
rashifal 2020
मेष राशि Aries Yearly Horoscope 2020
वर्ष का आरंभ मानसिक तनाव को लेकर आरंभ होगा लेकिन जनवरी उपरान्त जीवन सुचारु रूप से चलना शुरू हो जायेगा। जनवरी 24 के बाद शनि का राशि परिवर्तन आप के लिए अत्यंत कल्याणकारी रहेगा, जोकि आप के व्यापार, रोजगार, को वृद्धि देगा। नवम वृहस्पति भाग्य को प्रत्येक दिशा में मजबूत बनाएंगे। सोचा हुआ कार्य पूर्ण होगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए भाग्योदय का वर्ष रहेगा। विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। इच्छा अनुसार जीवन साथी का चुनाव होगा।
साल 2020 में ध्यान देने योग्य:
वर्ष के उत्तरार्ध में विशेषतः ध्यान देना होगा कि बहुत भारी निवेश से बचना होगा क्योंकि देवगुरु बृहस्पति अपनी नीच राशि मकर में गोचर करेंगे जिससे किए हुए कार्यो में रुकावट उत्पन्न होगा। मन में निराशा आ सकती है। घर-परिवार में मधुरता रखेंगे नहीं तो राहु कलह उत्पन्न करेंगे। क़ानूनी अड़चनों से बचना होगा। व्यापार के लिए वर्ष अच्छा रहेगा लेकिन कर्ज लेने से बचना होगा। स्वस्थ्य के प्रति सचेत खासतौर पर पेट की समस्या और हड्डियों की समस्या से बचना होगा।
उपाय : मां दुर्गा की पूजा उपासना करें। छोटे बच्चो में कुछ न कुछ पढ़ाई लिखाई से सम्बंधित उपहार स्वरुप बांटे। सप्ताह में शनिवार के दिन सुंदरकांड का पाठ अवश्य करें। आपके लिए लाभकारी रहेगा।
वार्षिक राशिफल 2020 - वृषभ
rashifal 2020
वृषभ राशि Taurus Yearly Horoscope 2020
विगत वर्ष 2019 के अपेक्षा 2020 काफी सुगमता लिए रहेगा। वर्ष के आरम्भ में मंगल के सप्तम होने की वजह से वृषभ राशि के लिए वर्ष अत्यंत अहम रहेगा। अपने लोगों से मनमुटाव दूर होगा जिससे जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता प्राप्ति होगी। जनवरी 2020 के उत्तरार्ध में शनि के राशि परिवर्तन से शनि की दूसरी अढैया समाप्त होगी जिससे जीवन में एक नया संचार होगा। घर में मांगलिक कार्यो का आयोजन होगा। भवन सुख की वृद्धि होगी। संतान पक्ष की ओर से मन संतुष्ट रहेगा।
यह वर्ष आप लोगों के लिए भाग्य कारक है तथा हर सोचा हुआ कार्य भी संपन्न होगा। पिछले वर्षों से जो काम या रूपरेखा तैयार किया गया था वह पूरा होगा। नौकरी वालों के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। भाग्यभाव में शनि से भाग्य प्रत्येक कार्य में सहयोग करेगा। इस वर्ष आपका करियर भी काफी अच्छा रहेगा। कुछ नया करने का अवसर प्राप्त होगा जिसमें आप सफल होंगे।
धर्म कर्म के मामले में आप इस वर्ष आगे रहेंगे तथा कुछ धार्मिक आयोजन में भाग भी लेंगे। तीर्थ यात्रा की संभावना प्रबल है। कुल मिलकर आपका यह वर्ष अच्छा, कल्याणकारी और शुभ रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय उपयुक्त है। नौकरी वर्ग के लोग के लिए स्थान और कार्यो में स्थांतरण संभव है। राजनीति और फिल्मों से जुड़े लोगों को लाभ होगा और वर्ष उत्तम रहेगा।
साल 2020 में ध्यान देने योग्य :
मन को बहुत संयमित करके चलना होगा। खर्चे पर नियंत्रण रखना होगा। किसी की बातों में आकर कोई नया काम अपने हाथ में न ले नहीं तो नुकसान उठाना पड़ेगा। राहु के दूसरे भाव में होने की वजह से किसी भी तरह के वाद विवाद से बचना होगा। किसी को कर्ज बहुत सोच समझ कर ही दें। स्वस्थ्य का ध्यान रखना होगा अष्टम बृहस्पति पेट से सम्बंधित और हड्डियों से सम्बंधित रोग उत्पन्न कर सकते हैं।
उपाय :
भगवान शिव की पूजा करें। बुजुर्गो को शुभ अवसर पर वस्त्र दान करें। सर्वत्र कल्याण के लिए रुद्राष्टकम का पाठ करें।
वार्षिक राशिफल 2020 - मिथुन
rashifal 2020
मिथुन राशि Gemini Yearly Horoscope 2020
वर्ष के आरम्भ में राहु राशि में गोचररत रहेंगे तथा सप्तम भाव में पंचग्रहीय योग बना रहेगा जिसकी वजह से वर्ष का आरम्भ भगादौड़ी से होगा। जनवरी के उत्तरार्ध में शनि राशि परिवर्तन करके अष्टम जायेंगे जिससे शनि की दूसरी अढैया आरम्भ होगी जो स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा। स्वस्थ्य के साथ साथ व्यापार और रोजगार गति को मंद करेगा। मन में नकारात्मक विचार उत्पन्न होगा।
व्यावसायिक तौर पर वर्ष सामान्य रहेगा। मेहनत की अधिकता रहेगी। मार्च उपरांत आप अपने कार्यो के प्रति ठगी का शिकार हो सकते है। लोगों पर भरोसा बहुत सोच समझ कर करना होगा। पारिवारिक रिश्तेदारी में मतभेद उत्पन्न हो सकता है आप अपमानित हो सकते है। शनि की दूसरी अढैया होने की वजह से मानसिक परेशानी ज्याद रहेगी। धन का अपव्यय रहेगा। सप्तम बृहस्पति से अपने लोगों का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। जीवनसाथी से सामंजस्य बना कर रखना होगा। शादी योग्य युवक-युवतियो के लिए सप्तम के बृहस्पति काफी सार्थक सिद्ध होंगे।
साल 2020 में ध्यान देने योग्य :
अपना कार्य खुद करें नहीं तो ठगी हो सकती है। नया प्यार मोहब्बत में बदनामी मिल सकती है। कम बोले लेकिन सत्य और मीठा बोले। अपने घर में कलह का योग न बनने दे। अनावश्यक यात्रा करने से बचे। व्यापारिक लेनदेन जरा संभल करें। घर परिवार में दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनाकर रखना होगा। वाहन के प्रति सचेत रहना होगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहेंगे। आपसी सम्बन्धों को लेकर सचेत रहें।
उपाय :
विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करे , मंदिर में भगवान विष्णु को पुष्पमाला अर्पित करें लाभ होगा। भगवत कथा करवाएं संतों की सेवा करें। धार्मिक पुस्तक वितरण करें।
वार्षिक राशिफल 2020 - कर्क
rashifal 2020
कर्क राशि Cancer Yearly Horoscope 2020
कर्क राशि के लिए यह वर्ष भागमभाग वाला रहेगा। मानसिक तनाव के साथ- साथ खर्च की अधिकता रहेगी। षष्टम भाव के शनि कार्यो को प्रभावित करेंगे जिससे मानसिक अशांति बनी रहेगी। जनवरी उपरांत शनि सप्तम भाव में गोचर करेंगे जिसकी वजह से पारिवारिक अशांति व्याप्त रहेगी। नौकरी वाले लोगों के लिए वर्ष सामान्य रहेगा। शनि के सप्तम भाव में होने की वजह से व्यवसाय में साझेदारी में दरार या मतभेद पैदा हो सकता है जिसकी वजह से आप को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। उचित और सोचा हुआ लाभ न मिलने की वजह से मानसिक तनाव रह सकता है।
राशि से द्वादश भाव में राहु के होने की वजह से माता से मनमुटाव की सम्भावना बढ़ सकती है। वर्ष मध्य के पश्चात वृहस्पति अपनी नीच राशि में गोचर करेंगे तथा सप्तम भाव में बृहस्पति और शनि का योग बनने से पति पत्नी में मनमुटाव संभव है, जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है और अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना भी जरूरी है। क्योंकि आप भी पेट से सम्बंधित और किडनी से सम्बंधित कुछ अस्वस्थ महसूस करेंगे।
पढ़ाई लिखाई के सम्बन्ध में वर्ष अच्छा जाएगा। प्रतियोगिता में सफलता हासिल होगी। इसके अतिरिक्त शादी विवाह के लिए समय अच्छा रहेगा। जो जीवन साथी के तलाश में है उनकी तलाश पूरी होगी और वह अपनी तलाश में सफल होंगे। घर में मांगलिक उत्सव होगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी। कुल मिलकर वर्ष सामान्य है और मिलजुला असर रहेगा।
साल 2020 में ध्यान देने योग्य :
स्वस्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। फजूलखर्ची से बचें। किसी के बातों पर आँख बंद करके भरोसा न करें। मन में किसी भी प्रकार का क्रोध न रखें।
उपाय :
गणपति स्त्रोत का पाठ करें, महिलाओं का सम्मान करें , कन्या विद्यालय में लड़कियों को कॉपी पेन बांटे।
वार्षिक राशिफल 2020 - सिंह
rashifal 2020
सिंह राशि : Leo Yearly Horoscope 2020
वर्ष के आरम्भ में सिंह राशि के पंचम भाव में पंचग्रही योग होगा जिसकी वजह से वर्ष का आरम्भ ही माध्यम रहेगा लेकिन जनवरी उपरांत शनि के छठे भाव में जाने से सिंह राशि के लोग कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहेंगे। वर्षोपरांत शनि के साथ बृहस्पति छठे भाव में गोचर करेंगे जिसकी वजह से पारिवारिक तनाव रह सकता है लेकिन बृहस्पति की पंचम दृष्टि की वजह से कार्य और व्यापार में स्थिरता बनी रहेगी। छठे बृहस्पति भी कोर्ट कचहरी के विवादों में उलझा सकते है साथ ही अपने से श्रेष्ठ और वरिष्ठ लोगों से मतभेद उत्पन्न करवा सकते हैं। राहु लाभ भाव एकादस भाव में रहेंगे जिसकी वजह से अकस्मात लाभ का योग बनाते है और यात्रा का योग बना रहेगा। यात्रा लाभकारी रहेगी। नए मित्र बनेंगे लेकिन सावधान रहना होगा। बहुत भारी निवेश से बचना होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए वर्ष अच्छा रहेगा। प्रतियोगिता में सफलता प्राप्ति होगी। कुल मिलकर यह वर्ष आप के लिए मिश्रित फल देने वाला है।
ध्यान देने योग्य :
स्वस्थ्य के प्रति सचेत रहें खासतौर पर पेट की समस्या , दांतों की समस्या और नसों की समस्या हो सकती है। जीवन साथी के प्रति प्रेमपूर्ण व्यवहार बना कर रखें घर में बुजुर्गो का ध्यान रखना आवश्यक है।
उपाय :
आदित्य हृदयस्त्रोत का पाठ करें। रविवार के दिन गुड़ का दान करें। तामसिक भोजन से दूर रहें , अंधविद्यालय में जाकर अंधे बालकों को अन्न वस्त्र का दान दें।
वार्षिक राशिफल 2020 - कन्या
rashifal 2020
कन्या राशि Virgo Yearly Horoscope 2020
वर्ष का आरम्भ मन में किसी भी कारण से चिंता से आरम्भ होगा लेकिन जनवरी उपरांत आपकी शनि की प्रथम अढैया समाप्त होकर शनि आपके राशि के पंचम भाव में गोचर करेंगे जोकि आपके लिए अत्यंत कल्याणकारी रहेगा। बृहस्पति चतुर्थ भाव में रहेंगे जिसकी वजह से पूर्व में किया हुआ कार्य जो अधर में है पूर्ण होगा। आपका दिया हुआ धन आपको प्राप्त होगा। जिन रिश्तो में दूरियां बन गयी थी वो रिश्ते मधुर होंगे। दशम भाव के राहु व्यापार में आगे बढ़ाएंगे कुछ नया होगा जिसकी वजह से मन प्रफुलित रहेगा। साथ ही साथ पिता के स्वस्थ्य पर विपरीत असर पड़ेगा जोकि चिंता का कारण बनेगा।
बृहस्पति के कारण भवन सुख , भूमि सुख का योग बन रहा है जो अपने लोगों के सहयोग से पूर्ण होगा। जीवन में नया मित्र आगमन होगा। नौकरी वाले लोग भी खुश रहेंगे। मन मुताबिक पदोन्नति का योग है। नौकरी वाले लोगों के लिए वर्ष काफी अच्छा रहेगा। मन मुताबिक नौकरी प्राप्त होने से मन खुश रहेगा। बिजनेसमैन के लिए वर्ष अच्छा है। पार्टनरशिप में कार्य कर सकते है। विद्यार्थी वर्ग के लिए वर्ष उत्तम है। मन मुताबिक सफलता प्राप्त होगी। उच्च शिक्षा के लिए विदेश गमन का योग है। अन्य माध्यम से भी पूंजी निवेश कर सकते है। संतान सुख का योग है।
ध्यान देने योग्य :
घर परिवार को समय देना उचित रहेगा। किसी पर ज्यादा भरोसा या निर्भर होना उचित नहीं है। दांतों की समस्या उत्पन्न हो सकती है। कोशिश करें माता से मनमुटाव न हो। कर्ज देने से बचें।
उपाय
चन्दन की लकड़ी धार्मिक स्थान पर दान दें। चावल का दान करें। किन्नरों को वस्त्र और भोजन दें। श्री भगवत कथा का श्रवण करें।
वार्षिक राशिफल 2020 - तुला
rashifal 2020
तुला राशि Libra Yearly Horoscope 2020
वर्ष के आरम्भ में तुला राशि के तीसरे भाव में पंचग्रही योग भी बन रहा है जो कि आपके लिये इस वर्ष कुछ सफल, सुखदायी व यादगार यात्राओं के योग बना रहा है। परिजनों विशेषकर छोटे भाई बहनों का अपेक्षित सहयोग आपको मिलेगा। जिससे आप काफी खुशी महसूस कर सकते हैं। बृहस्पति तथा शनि तीसरे भाव में होने की वजह से सगे सम्बन्धियों में वर्चास्व बना रहेगा। जनवरी उत्तरार्ध में शनि राशि परिवर्तन करेंगे और तुला राशि के चतुर्थ भाव में गोचर करेंगे तथा शनि की प्रथम अढैया आरम्भ होगी जिसकी वजह से माता के स्वस्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी।
घर में मेहमान नवाजी बनी रहेगी। बिजनेसमैन के लिए वर्ष अच्छा है। इन्वेस्टमेंट या कोई नया वेंचर के लिए समय उपयुक्त है। राशि में नवम भाव अर्थात भाग्य भाव में राहु गोचर में है जिसकी वजह से जीवन में कुछ अकस्मात प्राप्ति का योग बना रहे हैं। साथ ही साथ तुला राशि के लिए उन लोगों के लिए नौकरीपेशा है भरपूर उन्नति का योग बना हुआ है। वर्ष उपरांत तुला राशि के लोगों को शारीरिक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है।
ध्यान देने योग्य
एक साथ कई कार्य अपने हाथ में न लें। किसी से कोई वादा न करें कोशिश करें अपना पेंडिंग कार्यो को पूरा करने की। माता पक्ष से सम्बन्ध बेहतर करने की कोशिश करें। रिश्तेदारी की उलझनों से दूर रहें।
उपाय :
दुर्गामंदिर में प्रत्येक शुक्रवार घी का दीपक प्रज्जवलित करें। गाय को जौ खिलाए तथा अनाथालय में भोजन बांटे।
वार्षिक राशिफल 2020 - वृश्चिक
rashifal 2020
वृश्चिक राशि Scorpio Yearly Horoscope 2020
यह वर्ष आपके लिये सुख-समृद्धि में वृद्धि के योग बना रहा है। कार्यक्षेत्र में भी आपको सफलता मिलने के प्रबल आसार नज़र आ रहे हैं। वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल हैं जो कि वर्ष कुंडली में स्वराशि में विराजमान हैं। मंगल का स्वग्रही होने से कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग बनते हैं। वाहन का सुख प्राप्त होता है। राशि के स्वामी होने के कारण सेहत के मामले में भी आपको इनका लाभ मिल सकता है। वृश्चिक राशि के दूसरे भाव में पंचग्रही योग बना हुआ है जो आपके व्यक्तित्व विकास के संकेत कर रहा है। यह आपकी मनोकामानाओं के पूर्ण होने में आपकी सहायता कर सकते हैं।
जनवरी उपरांत शनि तीसरे भाव में गोचर करेंगे जिसकी वजह से वृश्चिक राशि से शनि की साढ़ेसाती समाप्त हो जायेगा तथा नया कार्य आरम्भ करने में उत्साह रहेगा। लेकिन पैतृक सम्पति को लेकर विवाद रह सकता है। भाई भाई में मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। वर्ष की शुरुआत में राहू भी अष्टम भाव में विराजमान हैं जिससे आपके लिए इस वर्ष स्थान परिवर्तन के योग बनते रहेंगे। पुराने घर का नवीनीकरण भी इस साल करवाया जा सकता है। अपनी हेल्थ पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी।
केतु भी धनु राशि में और धन के स्थान में विराजमान रहेंगे। धन के क्षेत्र के लिये समय अच्छा रहेगा। विशेषकर कर्ज या लोन लेने की जरूरत पड़ती है तो सफलता मिल सकती है। शनि की सप्तम दृष्टि भाग्यभाव पर होने वजह से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। बिजनेसमैन लोगों के लिए वर्ष लाभकारी रहेगा लेकिन शेयर बाजार की स्थिति आपके लिय बाहर सही नहीं रहेगी। जमीन में इन्वेस्ट करना लाभकारी रहेगा। जीवनसाथी और परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। संतान सुख की प्राप्ति का योग बना हुआ है। आर्थिक स्थिति आपकी काफी अच्छी रहेगी।
ध्यान देने योग्य :
कड़वी बात बोलने से बचे। किसी का अपमान करने का न सोचें। घर में परिवार में दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनाकर रखना होगा। वाहन के प्रति सचेत रहना होगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहेंगे। आपसी सम्बन्धों को लेकर सावधानी जरुरी है।
उपाय
देवी स्त्रोत का पाठ करें। किसी मंदिर परिसर में लाल फूल का पौधा लगाएं। स्त्रियों के प्रति सम्मान जनक व्यवहार रखें।
वार्षिक राशिफल 2020 - धनु
rashifal 2020
धनु राशि Sagittarius Yearly Horoscope 2020
वर्ष आरम्भ धनु राशि में पंचग्रही योग से हो रहा है। स्वयं बृहस्पति स्वग्रही होकर धनु राशि में विराजमान है जिसकी वजह से धनु राशि का वर्ष सुखकारी रहेगा। साथ ही साथ शनि की साढ़ेसाती जनवरी उपरान्त अंतिम चरण में चला जायेगा। धनु राशि में शनि का अंतिम चरण का साढ़ेसाती कल्याणप्रद रहेगा। शनि के दूसरे भाव में जाने की वजह से पारिवारिक तनाव बढ़ेगा। राहू का सप्तम स्थान में होना आपके दांपत्य जीवन के लिये कड़वाहट पैदा कर सकता है। इसलिए आपको अपने जीवनसाथी के साथ प्रेम व विश्वास का रिश्ता बनाए रखने की आवश्यकता है।
जिन लोगों का नया-नया रिश्ता जुड़ा हो उनके लिये रिश्तों में अलगाव का कारण राहू बन सकता है। ऐसे में आपको अपने साथी पर विश्वास बनाए रखाना होगा और उसे उचित समय भी देना होगा। आर्थिक स्थिति में आपको मिलाजुला असर देखने को मिल सकता है। लेकिन मानसिक संतुष्टि अधिक मिलेगी तथा चारों तरफ से हर कार्य में सफलताएं मिलनी शुरू होंगी। व्यवसाय को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। यह यात्रा बहुत जल्दी जल्दी होगी जिसके वजह से आपको लाभ होगा। जीवनसाथी का ध्यान रखना बहुत जरूरी है नहीं तो आपसी मतभेद कोई बड़ा रूप ले सकता है। घर धनु राशि मंगल कार्य होगा। शादी विवाह का योग भी प्रबल है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता बनी रह सकती है।
ध्यान देने योग्य :
मन को बहुत संयमित करके चलना होगा। खर्चे पर कण्ट्रोल रखना होगा। किसी की बातो में आकर कोई नया कर अपने हाथ में न ले नहीं तो नुकसान उठाना पड़ेगा। ध्यान रखे आपकी वाणी से कोई आहत न हो। कर्ज लेने की स्थिति से बचना होगा।
उपाय :
विष्णु सहस्त्र नाम का पाठ करें। घर में अपने से बड़ों का आशीर्वाद लें। आलस्य का त्याग करें , झूठे वचन तथा झूठे वादों से बचें।
वार्षिक राशिफल 2020 - मकर
rashifal 2020
मकर राशि : Capricorn Yearly Horoscope 2020
वर्ष का आरम्भ मकर राशि का द्वादस भाव के पंचग्रही योग से आरम्भ हो रहा है और वर्ष आरम्भ में राशि के स्वामी शनि राशि से 12वें स्थान में विराजमान रहेंगे। 24 जनवरी को शनि राशि परिवर्तन कर आपकी ही राशि मकर में प्रवेश कर जाएंगे। स्वराशि के शनि का होना शनि का महायोग बनाएगा। जिससे कार्यक्षेत्र की स्थिति में काफी अच्छा बदलाव देखने को मिलेगा। इस वर्ष मकर राशि पर शनि की साढेसाती का प्रथम चरण समाप्त हो जाएगा। जिससे काफी राहत मिलेगी। 30 मार्च को गुरु राशि परिवर्तन कर मकर राशि में आ जाएंगे। जोकि बृहस्पति की नीच राशि भी है। नीच राशि का गुरु शुभ नहीं माना जाता है परन्तु मकर राशि में शनि स्वराशि के हैं। इनके साथ बृहस्पति का गोचर करना नीचभंग राजयोग बनाता है। इसका लाभ अपनी शारीरिक क्षमताओं में, योजनाओं में, धन, मान-प्रतिष्ठा, सगे-संबंधियों के बीच अपना रूतबा बढ़ाने में सहयोग करेंगा।
आपको इनमें सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। इस समय पर अपने शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। वर्ष की शुरुआत में राहू राशि से छठे स्थान पर विराजमान रहेंगे जो थोड़ी बहुत परेशानियां उत्पन्न कर सकते हैं। विशेषकर शारीरिक कष्ट अधिक हो सकता है। कमर में दर्द की समस्या, जोड़ों के दर्द की समस्या, सर्वाइकल उत्पन्न कर सकते हैं। शत्रु भी इस समय बढ़ सकते हैं। छठे स्थान में राहू का होना प्रतिस्पर्धा में बहुत ज्यादा मेहनत करवा सकता है। खासकर जो छात्र विदेश में पढ़ाई कर रहे हैं। उनको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। बुरी संगत से बचकर रहें। कोर्ट कचहरी , क़ानूनी अड़चनों से से दूर रहे। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह वर्ष काफी चुनौतीपूर्ण रहेगा। कड़ी मेहनत के बाद सफलता का योग बना हुआ है।
ध्यान देने योग्य :
राशि से बारहवे केतु तथा छठे भाव में राहु के होने की वजह से वर्ष में कुछ उतार चढ़ाव अकस्मात देखने को मिलेगा जिसकी वजह से मानसिक परेशानी बढ़ सकती है। क्रोध पर नियंत्रण करना आवश्यक रहेगा। छोटी छोटी शारीरिक परेशानी महसूस करेंगे। किसी भी प्रकार की मध्यस्ता से बचेंगे नहीं तो उलझन उत्पन्न हो सकती है।
उपाय :
वृद्धा आश्रम में अन्न दान करें। बेसहारा वृद्धों के लिए दवाई और डॉक्टरी सेवा उपलब्ध करवाएं लाभ होगा। नित्य हनुमान चालीसा का पाठ करें।
वार्षिक राशिफल 2020 - कुंभ
rashifal 2020
कुम्भ राशि : Aquarius Yearly Horoscope 2020
कुम्भ राशि के लिए वर्ष का आगमन एकादस के पंचग्रहीय योग से हो रहा है जो की मिश्रित लाभ लिए रहेगा लेकिन जनवरी उपरान्त शनि के राशि परिवर्तन की वजह से कुम्भ राशि की साढ़ेसाती आरम्भ होगी। साढ़ेसाती का प्रथम चरण रहेगा जिसकी वजह से कुम्भ राशि के जातकों के लिए उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। धन खर्च की अधिकता बनी रहेगी। पंचम राहु होने की वजह से नए लोगो से सम्बन्ध जोड़ेगा लेकिन नए लोगों से पार्टनरशिप में सावधान रहें क्योंकि लाभकारी नहीं रहेगा।
मार्च उपरान्त देवगुरु बृहस्पति अपनी नीच राशि मकर में गोचर करेंगे और आपकी राशि के बारहवे भाव में गोचर करेंगे। बड़े लोगों से मतभेद उत्पन्न करवाएंगे। वृद्ध लोगों के स्वास्थ्य पर धन खर्च होगा। बड़े बुजुर्गो के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। नौकरी वर्ग के लोग अपने कार्यो के प्रति स्थिरता बनाए रखें। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रतिकूल स्थिति में भी स्थिरता बनाकर रखना पड़ेगा। व्यावसायिक वर्ग के लिए समय माध्यम रहेगा। सोच समझ कर निवेश करना उचित रहेगा। बिजनेसमैन लोगों के लिए समय सामान्य है।
मई से व्यापार में काफी कुछ नया होगा जिससे आपको मान सम्मान में वृद्धि होगी। सेहत और धन को लेकर गत वर्ष चिंता का कारण रहा है लेकिन इस वर्ष भी कुछ चिंता तो रहेगा लेकिन साथ के साथ समाधान मिलता जायेगा। विवाह शादी के मामले में बहुत सोच समझ कर कदम उठाना उचित रहेगा नहीं तो छल हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय उतार चढ़ाव लिए रहेगा। अति उत्साह से बचना होगा। मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी तब जाकर रिजल्ट प्राप्त होगा।
ध्यान देने योग्य :
कुम्भ राशि के लोग अपने बुजुर्गो का ध्यान रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगे और लेनदेन में सतर्क रहेंगे। अत्यधिक भरोसा नुकसान पंहुचा सकता है। कोई कार्य करने से पहले शुभचिंतको से परामर्श अवश्य करें। नकारात्मक सोच से बचेंगे।
उपाय :
हनुमान चालीसा का नित्य पाठ करें। घर या अपने ऑफिस को स्वच्छ रखें। चन्दन का तिलक करें। पंचमुखी रुद्राक्ष धारण करें। लाभ होगा।
वार्षिक राशिफल 2020 - मीन
rashifal 2020
मीन राशि : Pisces Yearly Horoscope 2020
मीन राशि के लिए यह वर्ष सुखकारी रहेगा। घर में मांगलिक कार्यो का आयोजन होगा। भवन सुख की वृद्धि होगी। संतान पक्ष की ओर से मन संतुष्ट रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के साथ ही पारिवारिक स्थिति भी अच्छी होगी। इस वर्ष राशि का स्वामी बृहस्पति मार्च अंत तक आप के दशम भाव में उपस्थित रहेगा उसके बाद राशि से ग्यारहवें भाव में मकर राशि में गोचर करेगा। यह स्थिति संतान के लिए बहुत अच्छी रहेगी।
इस वर्ष पारिवारिक यात्रा का योग हैं। जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी बिजनेस की शुरुआत करने की संभावना है। शनि वर्ष की आरम्भ में एकादश भाव में अपनी राशि में आ जाएंगे जिसके बाद आपके सारे बिगड़ते काम भी बनने लगेंगे।। छोटे मोटे विवादों को छोड़कर हर दृष्टि से यह साल आपके लिए अनुकूल है। नया पार्टनर के सहयोग से काम की स्थिति सही रहेगी। नौकरी वाले लोग अच्छे परिवर्तन के लिए सोच सकते हैं।
जमीन में इन्वेस्ट करना लाभकारी रहेगा। जीवनसाथी और परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। संतान सुख की प्राप्ति का योग बना हुआ है। आर्थिक स्थिति आप की काफी अच्छी रहेगी। मीन राशि के लिए वैवाहिक सम्बन्ध के लिए वर्ष उपयुक्त है, मीन राशि के छात्रों को इस साल की शुरुआत में ही कई शुभ समाचार मिलने के संयोग है। लॉ , मीडिया, इंजीनियरिंग, साइंस और आध्यात्मिक विषयों के शिक्षा लेने वाले विद्यार्थियों के लिए वर्ष काफी उन्नति दायक रहेगा।
सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले छात्रों को साल के मध्य में थोड़ा मेहनत जयादा करना पड़ेगा सफलता प्राप्ति के लिए। स्वास्थ्य की दृष्टि से मीन राशि वाले लोगो को ध्यान देना होगा इस साल आपके स्वास्थ्य में काफी उतार-चढ़ाव आने की संभावना है। पेट के रोगी के लिए साल का मध्य सही नहीं है। इस दौरान अगर आपने अपने खानपान पर विशेष ध्यान नहीं दिया तो आपको पेट का समस्या हो सकता है। पैरों और नसों की समस्या हो सकती है।
ध्यान देने योग्य :
खान पान पर ध्यान देना होगा। घर में बड़ों से बहस मत करें। जीवनसाथी के साथ व्यवहार अच्छा रखें। वाहन ध्यानपूर्वक चलाएं। कर्ज का लेनदेन बहुत संयमित होकर करें। अपनी योजनाओ को गुप्त रखें ।
उपाय :
भगवान विष्णु की पूजा अवश्य करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। ब्राह्मण को अन्न दान तथा धार्मिक ग्रंथों का दान अवश्य करें। किसी भी धार्मिक स्थान के निर्माण स्थल में अपना सहयोग दें।