फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taurus Weekly Horoscope (10 to 16 March): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 09 Mar 2025 03:36 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Saptahik Vrishabh Rashifal:कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। व्यवसाय से जुड़ी यात्राएं सुखद एवं लाभप्रद साबित होंगी। विद्याथियों के लिए भी यह सप्ताह शुभता लिए हुए है। परीक्षा-प्रतियोगिता में विशेष सफलता के योग बनेंगे।
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृषभ राशि 

विज्ञापन

वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है। इस सप्ताह आपकी झोली में कोई बड़ी खुशी गिर सकती है। सप्ताह की शुरुआत से ही आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होते हुए नजर आएंगे। आपकी सुख-सुविधा में बढ़ोत्तरी होगी। सप्ताह के प्रारंभ में भूमि-भवन अथवा वाहन से जुड़ी मनोकामना पूरी हो सकती है। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद बातचीत के जरिए दूर होंगे। सप्ताह का पूर्वार्ध उत्तरार्ध की अपेक्षा अधिक उन्नति और लाभदायक रहने वाला है। ऐसे में इस दौरान अपनी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अपने विशेष कार्यों को निबटाने का प्रयास करें।

Shani SadiSati Upay: शनि की साढ़ेसाती के मुक्ति के लिए शनिवार से शुरू करें यह उपाय, जीवन में होगा बदलाव

नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर लाभ होगा। कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। व्यवसाय से जुड़ी यात्राएं सुखद एवं लाभप्रद साबित होंगी। विद्याथियों के लिए भी यह सप्ताह शुभता लिए हुए है। परीक्षा-प्रतियोगिता में विशेष सफलता के योग बनेंगे। उनकी पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करने के अवसर प्राप्त होंगे। लव पार्टनर आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। जीवनसाथी के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।

Ketu Gochar: होली के बाद केतु बदलेंगे अपनी चाल, इन राशियों की बदल सकती है किस्मत

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा एवं शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

विज्ञापन




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें