फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aries Weekly Horoscope (10 to 16 March): जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 09 Mar 2025 03:36 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Aries Weekly Horoscope: सप्ताह के पूर्वार्ध में परिश्रम और प्रयास करने पर आपकी स्थिति में सुधार होने की गुंजाइश बनी रहेगी। इस दौरान इष्ट-मित्रों और उच्च अधिकारियों आदि के साथ बेहतर तालमेल बनाकर कार्य करने पर लाभ होगा।
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेष राशि 
विज्ञापन

मेष राशि के जातकों के लिए सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। ऐसे में आपको सप्ताह की शुरुआत से अपने कार्यों को अत्यंत ही विवेकपूर्ण एवं योजनाबद्ध तरीके से करना उचित रहेगा। इस पूरे सप्ताह मेष राशि के जातकों को अपनी सोच को सकारात्मक बनाए रखने की अत्यंत आवश्यकता है। मन में नकारात्मक विचार आने से आप बनते हुए कार्यों के प्रति भी उदासीन हो सकते हैं। सप्ताह के पूर्वार्ध में परिश्रम और प्रयास करने पर आपकी स्थिति में सुधार होने की गुंजाइश बनी रहेगी। इस दौरान इष्ट-मित्रों और उच्च अधिकारियों आदि के साथ बेहतर तालमेल बनाकर कार्य करने पर लाभ होगा।

Ketu Gochar: होली के बाद केतु बदलेंगे अपनी चाल, इन राशियों की बदल सकती है किस्मत

मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने करियर, कारोबार अथवा निजी जीवन से जुड़े किसी भी बड़े फैसले को लेने से पहले अपने शुभचिंतकों अथवा वरिष्ठ लोगों की सलाह अवश्य लेनी चाहिए। क्रय-विक्रय की दृष्टि से यह सप्ताह अपेक्षा से कुछ कम लाभकारी होने की आशंका है। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए लोगों की बातों को धैर्यपूर्वक सुनें और विनम्रता के साथ पेश आएं। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और सामाजिक मर्यादा का ख्याल रखें। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहने वाला है।

Shani SadiSati Upay: शनि की साढ़ेसाती के मुक्ति के लिए शनिवार से शुरू करें यह उपाय, जीवन में होगा बदलाव

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।
विज्ञापन




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें