Saptahik Vrishabh Rashifal: नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह सामन्य फलदायक रहेगा। व्यवसाय से जुड़े लोग अपने कारोबार को विस्तार देने अथवा लाभप्रद योजनाओं से जुड़ने की योजना बनाएंगे लेकिन धरातल पर उसे उतारना कठिन साबित होगा।
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्यत: अनुकूल एवं मनचाहे फल दिलाने वाला साबित होना चाहिए। सप्ताह के पूर्वार्ध में छोटी-मोटी अड़चनें आ सकती हैं, लेकिन आप अपनी बुद्धि और विवेक से उसे दूर करते हुए अंतत: मनचाही सफलता और लाभ प्राप्ति करने में कामयाब होंगे। इस सप्ताह आपको अपने शुभचिंतकों और परिजनों का विशेष सहयोग मिलेगा, जिससे आपके पराक्रम एवं साहस में वृद्धि होगी। सप्ताह के मध्य का समय करियर-कारोबार की दृष्टि से विशेष फलदायक रह सकता है। इस दौरान आपका व्यावसायिक कौशल बढ़ा-चढ़ा रहेगा। आप आय में वृद्धि के लिए इससे जुड़ी योजनाओं पर विशेष रूप से कार्य करेंगे।
इस सप्ताह आप किसी बड़ी योजना अथवा कारोबार में निवेश करने की योजना बना सकते हैं। हालांकि जोखिम भरे निवेश से बचें। सेहत और संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। सिंगल लोगों की किसी के साथ हुई मित्रता प्रेम संबंध में तब्दील हो सकती है। वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। जीवनसाथी के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की पूजा एवं भगवान शिव की महिमा का बखान करने वाले शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।