Saptahik Kark Rashifal: इस सप्ताह आपको मुनाफा तो दूर नुकसान को बचाना मुश्किल साबित हो सकता है। यदि आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो धन का लेनदेन सावधानी के साथ करें तथा कागजी काम समय पर पूरा करें।
कर्क राशि के जातकों का आलस्य और अभिमान उनके लिए इस सप्ताह नुकसान का सौदा साबित हो सकता है। ऐसे में किसी भी कार्य को कल पर न टालें और लोगों के साथ विनम्रता से बात-व्यवहार करें। इस सप्ताह बोलने की बजाय लोगों को अधिक सुनना आपके लिए अधिक श्रेयस्कर साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपके सोचे हुए कार्यों में अचानक से कुछेक अड़चनें आ सकती हैं, जिसके कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो यह सप्ताह आपके लिए काफी चुनौती भरा रह सकता हैं।
इस सप्ताह आपको मुनाफा तो दूर नुकसान को बचाना मुश्किल साबित हो सकता है। यदि आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो धन का लेनदेन सावधानी के साथ करें तथा कागजी काम समय पर पूरा करें। नौकरीपेशा लोगों पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ बना रहेगा। जिसके कारण आप पर शारीरिक एवं मानसिक थकान बनी रहेगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में किसी बात को लेकर लव पार्टनर के साथ मतभेद हो सकता है। सावधान रहें, एकदूसरे पर भरोसे की कमी के चलते कोई तीसरा व्यक्ति आपके संबंधों में दरार डालने की कोशिश कर सकता है।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में रुद्राक्ष की माला से महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।