फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aries Weekly Horoscope (24 Feb to 02 March): जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह

Sat, 22 Feb 2025 05:07 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Aries Weekly Horoscope: नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। सहकर्मियों और अधीनस्थों से मनचाहा सहयोग मिलेगा। वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा खर्चीला रहने वाला है।
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेष

विज्ञापन

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। इस सप्ताह आपके भीतर भरा हुआ आलस्य और जीवन से जुड़ी तमाम तरह की अड़चनें दूर होती हुई नजर आएंगी। सोचे हुए कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण होता हुआ देख आपके भीतर सकारात्मक विचारों और उत्साह में वृद्धि होगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपकी रुचि धार्मिक-आध्यात्मिक कार्यों में बढ़ेगी। इस दौरान तीर्थाटन का अचानक से कार्यक्रम बन सकता है। यह सप्ताह कला जगत एवं लेखन कार्य करने वालों के लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। मान-सम्मान की प्राप्ति संभव है।

Ardhakendra Yog 2025: 24 फरवरी को होगा अर्धकेंद्र योग का निर्माण, इन 3 राशियों की रहेगी चांदी
विज्ञापन
विज्ञापन


नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। सहकर्मियों और अधीनस्थों से मनचाहा सहयोग मिलेगा। वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा खर्चीला रहने वाला है। सप्ताह के अंत तक सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च हो सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोगों की आय के मुकाबले खर्च की अधिकता बनी रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में मौसमी बीमारी के प्रति सतर्क रहें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के श्रीयंत्र की पूजा एवं लक्ष्मी अष्टकम् का पाठ करें।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें