फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर राशि अनुसार कैसे करें शिवजी की पूजा, दूर होंगे कुंडली में मौजूद ग्रह दोष

Sat, 22 Feb 2025 01:33 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

महाशिवरात्रि पर राशि के अनुसार भगवान शिव की पूजा-उपासना करने से कुंडली में मौजूद ग्रह-दोषों से छुटकारा मिलता है। 
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर राशि के अनुसार उपाय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mahashivratri 2025: भगवान शिव की उपासना का पर्व महाशिवरात्रि 26 फरवरी को है। शिवपुराण के अनुसार,शिवरात्रि का पर्व सभी पापों का नाश करने वाली और पुण्य फलदाई मानी गई है इसलिए इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा का विधान है। महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के साथ-साथ माता पार्वती, भगवान गणेश और कार्तिकेय जी का विशेष पूजन किया जाता है। इस दिन व्रत रखने और पूजा से भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन से नकारात्मकता दूर होकर हर मनोकामनाएं पूरी होती हैं। वैदिक ज्योतिष में भी महाशिवरात्रि का विशेष महत्व होता है क्योंकि जिन लोगों की कुंडली में ग्रहों से संबंधित दोष होते हैं उनके लिए महाशिवरात्रि पर राशि के अनुसार पूजा करने से लाभ होता है और दोषों में कमी आती है। आइए जानते हैं राशि के अनुसार महाशिवरात्रि पर कैसे करें शिवजी की पूजा।

विज्ञापन


मेष राशि- मेष राशि के लोगों को महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर कच्चा दूध और दही चढ़ाएं और आरती करें। 

वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातकों को महाशिवरात्रि पर गन्ने के रस से अभिषेक करना बहुत ही शुभ रहेगा। इस उपाय से कुंडली में मौजूद ग्रहों से संबंधित दोषों में कमी आती है। 

मिथुन राशि- मिथुन राशि के स्वामी बुधदेव होते हैं। ऐसे में महाशिवरात्रि पर शिवलिंग की पूजा के साथ-चंदन, कुमकुम और इत्र चढ़ाएं।

कर्क राशि- कर्क राशि के स्वामी चंद्रदेव होते हैं और चंद्रमा भगवान शिव के मस्तक की शोभा है। ऐसे में इस राशि के लोगों को शिवलिंग पर जल चढ़ाना और चंदन का लेप करना शुभफलदायी होता है। 
विज्ञापन


सिंह राशि- सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्यदेव होते हैं। इस राशि के लोगों को महाशिवरात्रि पर कई फलों के रस से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। इसके अलावा शिवलिंग पर आंकड़े का फूल चढ़ाएं।

कन्या राशि- कन्या राशि के स्वामी ग्रह बुधदेव होते हैं। ऐसे में इस राशि के लोगों को महाशिवरात्रि पर गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक करें। 

तुला राशि- तुला राशि के जातकों को महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर गंगाजल में गुलाब जल में मिलाकर अभिषेक करें। इस उपाय से शिवजी की विशेष कृपा मिलेगी। 

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के जातकों को महाशिवरात्रि पर पानी में शहद और घी मिलाकर शिवलिंग का जलाभिषेक करें। 

धनु राशि- धनु राशि के जातकों को 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के मौके पर बिल्व पत्र चढ़ाकर शिवजी का जल से अभिषेक करें। 

मकर राशि- मकर राशि के जातकों को महाशिवरात्रि पर शिवलिंग की विधि-विधान के साथ पूजा करें और पूजा में गेंहूं का प्रयोग जरूर करें। 
विज्ञापन


कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोगों को महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर जलाभिषेक के दौरान काले तिल अवश्य ही चढ़ाना चाहिए। फिर इसके बाद जररूतमंद लोगों को तिल का दान करें। 

मीन राशि- मीन राशि के जातकों को भगवान शिव को महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर बेसन का लड्डू अर्पित करें और पीपल के पेड़ के नीचे बैठकर शिव मंत्रों का जाप करें।

ahashivratri: श्रवण और धनिष्ठा नक्षत्र के युग्म संयोग में मनाई जाएगी महाशिवरात्रि, जानें पूजा विधि और मंत्र
Bhadra on Maha Shivratri 2025: महाशिवरात्रि पर 11 घंटे भद्रा का साया, जानें कैसे और कब होगी भगवान शिव की पूजा
Mahashivratri Ke Upay: आर्थिक समस्याओं को दूर करने के लिए महाशिवरात्रि पर जरूर करें ये पांच उपाय
MahaShivratri 2025: भगवान भोलेनाथ से सीखें जीवन की ये 4 महत्वपूर्ण बातें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें