फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aries Weekly Horoscope (10 to 16 February): जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 09 Feb 2025 09:51 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Aries Weekly Horoscope: सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको कारोबार में अप्रत्याशित लाभ होने की संभावना बनेगी। मार्केट में फंसा धन आसानी से निकल आएगा। कुल मिलाकर आपकी आमदनी बढ़ेगी।
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेष राशि

विज्ञापन

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। इस सप्ताह किसी भी कार्य को आप जितने मनोयोग और परिश्रम से करेंगे आपको उसमें उतने ही शुभ फलों की प्राप्ति होगी। सप्ताह की शुरुआत भले ही थोड़ी आपाधापी भरे रहे लेकिन उत्तरार्ध तक चीजें पटरी पर आ जाएंगी। 

सप्ताह के मध्य से ही आपको मनोकूल परिणाम की प्राप्ति होने लगेगी। इस दौरान करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा सुखद एवं नये संपर्कों को बढ़ाने वाली होगी। कारोबार से जुड़े लोगों की सप्ताह के मध्य तक कोई बड़ी कारोबारी डील हो सकती है। 
विज्ञापन


सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको कारोबार में अप्रत्याशित लाभ होने की संभावना बनेगी। मार्केट में फंसा धन आसानी से निकल आएगा। कुल मिलाकर आपकी आमदनी बढ़ेगी। नौकरीपेशा को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। सीनियर और जूनियर दोनों आपके समर्थन और सहयोग के लिए तत्पर दिखाई देंगे। इस दौरान सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च हो सकती है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से पूरा सप्ताह आपके लिए शुभ है। परिवार में एकता और सामंजस्य बना रहेगा। लव पार्टनर हो या फिर लाइफ पार्टनर उसके साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन भगवान हनुमत साधना करें। मंगलवार के दिन हनुमान जी को मीठा पान अर्पित करें।

Mercury Transit 2025: बुध करेंगे अपनी नीच राशि में प्रवेश, इन राशि वालों को रहना होगा जरा बचके



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें