Saptahik Meen Rashifal: सप्ताह के पूर्वार्ध में अचानक से आई कोई बड़ी समस्या के चलते आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह आवेश में आकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचना चाहिए।
मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह सोचे हुए कार्यों को समय से पूरा करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह किसी थोड़ी सी लापरवाही के चलते आपके बने-बनाए काम भी बिगड़ सकते हैं। इस सप्ताह भाग्य का अपेक्षित सहयोग न मिलने के कारण कार्यों में व्यवधान आ सकता है। परिश्रम के अनुकूल फल न मिलने के कारण मन खिन्न रहेगा।
सप्ताह के पूर्वार्ध में अचानक से आई कोई बड़ी समस्या के चलते आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह आवेश में आकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचना चाहिए। वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं प्रतीत हो रहा है। ऐसे में सप्ताह की शुरुआत से धन का प्रबंधन करके चलें और खुले हाथ से खर्च करने से बचें।
नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में उन लोगों से बहुत ज्यादा सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी जो हर समय आपको नीचा दिखाने के लिए षडयंत्र रचते रहते हैं। अपने उच्च अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखें तथा अपने दायित्वों का अच्छी तरह से निर्वहन करें। इस सप्ताह गलतफहमियों के चलते आपका प्रेम संबंध प्रभावित हो सकता है। लव पार्टनर से बेहतर रिश्ते बनाए रखने के लिए उसके साथ संवाद बनाए रखें। अपने व्यस्त जीवन से कुछ समय जीवनसाथी के लिए जरूर निकालें और उसकी भावनाओं की कद्र करें।
उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं और दैनिक पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।