फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Venus Transit 2025: शुक्र का कर्क राशि में परिवर्तन इन राशि वालों पर पड़ेगा भारी, रहना होगा संभलकर

Wed, 20 Aug 2025 04:42 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Venus Transit 2025:  शुक्र के कर्क राशि में गोचर करने से सभी 12 राशियों पर प्रभाव देखने को मिलेगा। लेकिन कुछ राशियां ऐसी होंगी जिनके ऊपर शुक्र का प्रभाव नकारात्मक पड़ेगा। 
विज्ञापन
1 of 4
शुक्र का कर्क राशि में गोचर - फोटो : amar ujala
Venus Transit 2025: 21 अगस्त 2025 को सौंदर्य और भौतिक सुख-सुविधाओं के कारक ग्रह शुक्र चंद्रमा की राशि कर्क में गोचर करेंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को एक शुभ ग्रह की श्रेणी रखा जाता है। कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होने पर व्यक्ति को जीवन में हर तरह की सुख-सुविधाओं की प्राप्ति करता है। जातक के जीवन में कभी भी धन, प्रेम और भोग-विलास की कोई कमी नहीं होती है। लेकिन अगर कुंडली में शुक्र की स्थिति कमजोर है तो जातक का जीवन अभावों में गुजरता है। शुक्र के कर्क राशि में गोचर करने से सभी 12 राशियों पर प्रभाव देखने को मिलेगा। लेकिन कुछ राशियां ऐसी होंगी जिनके ऊपर शुक्र का प्रभाव नकारात्मक पड़ेगा। 
विज्ञापन

2 of 4
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर उनके सप्तम भाव में होगा। शुक्रदेव मकर राशि के जातकों के लिए पंचम और दशम भाव के स्वामी होते हैं। मकर राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर अनुकूल नहीं रहेगा। आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लोगों संग मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। ऐसे में आपको ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत होगी। आपकी आय में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। यहां पर पंचमेश का सप्तम भाव में गोचर करने प्रेम के मामले में अच्छा साबित हो सकता है। दशम भाव के स्वामी का सप्तम भाव में आना मकर राशि वालों के लिए कला, साहित्य और मनोरंजन के क्षेत्र में सकारात्मक प्रभाव दिखा सकता है।  

Laung Ke Upay: सुख-शांति और धन प्राप्ति के लिए करें लौंग के ये चमत्कारी उपाय, नकारात्मकता रहेगी दूर
विज्ञापन

3 of 4
कुंभ राशि - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि 
कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्र आपकी राशि के चौथे और नवम भाव के स्वामी होते हैं और 21 अगस्त को शुक्र के गोचर करने से यह आपके छठे भाव में गोचर करेंगे। शुक्र का छठे भाव में गोचर अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसे में आपको इस दौरान अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। शत्रु आपके ऊपर भारी पड़ सकते हैं। वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। आपको किसी पुराने मतभेद को भूलना होगा और आगे बढ़ना होगा। पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। 
Lucky Rashiyan: 23 अगस्त से इन राशि वालों के सुख-सौभाग्य में होगी वृद्धि, शुक्र करेंगे नक्षत्र परिवर्तन


 
विज्ञापन

4 of 4
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि 
मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र दूसरे और सातवें भाव के स्वामी होते हैं और अब यह आपके चौथे भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में इस दौरान आपको शुक्र के गोचर का अच्छा फल प्राप्त होगा लेकिन कहीं न कहीं दूसरी तरह की परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। आपको अपने लक्ष्यों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत आपको होगी। इस दौरान आपको जमीन संबंधी वाद-विवाद के मामले में संभलकर रहना होगा।

Surya Grahan 2025: सितंबर में लगेगा सूर्य ग्रहण, इन चार राशि के लोग रहें सावधान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें