फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुख और वैभव दाता शुक्र होंगे वक्री, इन राशियों को करियर- कारोबार में मिलेगी तरक्की

Thu, 03 Sep 2026 08:20 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

3 अक्तूबर 2026 को शुक्र तुला राशि में वक्री होंगे जिससे कुछ राशि वालों को अच्छा लाभ हो सकता है। 
विज्ञापन
शुक्र वक्री 2026 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्योतिष में शुक्र ग्रह को धन, वैभव, सुख-सुविधा, प्रेम, कला और भौतिक सुखों का कारक ग्रह माना जाता है। जब-जब शुक्र की चाल में बदलाव आता है तो प्रभाव धन, सुख-सुविधा और करियर के मामलों में होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, शुक्र साल 2026 में 3 अक्तूबर को वक्री होंगे। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, शुक्र अपनी ही राशि तुला में वक्री होंगे। जिससे कुछ राशियों के लिए विशेष लाभकारी साबित होगी। आइए जानते हैं किन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


कन्या राशि
  • - कन्या राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर बहुत ही शुभ और आर्थिक मामलों में महत्वपूर्ण रहेगा। 
  • - आय के नए-नए स्त्रोतों से आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे। 
  • - अटके हुए काम जल्द से जल्द पूरे होंगे और आर्थिक मामलों में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। 
  • - नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में बेहतर सुधार और परिणाम देखने को मिल सकता है। 
  • - आपको इस दौरन पुराने संपर्को का लाभ मिलेगा। 

तुला राशि 
  • - शुक्र का वक्री होना तुला राशि वालों के लिए शुभ और लाभकारी साबित होगा।
  • - करियर-कारोबार में आपकी स्थिति मजबूत रहेगी और कार्यक्षेत्र में आपको बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे।
  • - आर्थिक मोर्चे पर सकारात्मक अवसर मिलेगा और निवेश में जल्दबाजी करने से बचना होगा। 
  • - सेहत अच्छी रहेगी और पैतृक संपत्ति से आपको अच्छा खासा धन अर्जित करने का मौका मिलेगा। 
विज्ञापन

कर्क राशि
  • - कर्क राशि वालों के लिए शुक्र का वक्री होना आपके करियर और आर्थिक मामलों में  नए तरह के अवसर लेकर आ सकता है। 
  • - नौकरी में बेहतर रिजल्ट आपके सामने आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धियां हासिल हो सकती है। 
  • - धन की बचत पर आपको ज्यादा ध्यान देना होगा। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती आएगी। 
  • - नौकरी में तरक्की और आय के बढ़ने से बेहतर अवसर आपको मिल सकते हैं। 

बुध गोचर 2026: 7 सितंबर से इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, 20 दिनों तक रहेंगे करियर और धन लाभ के योग

वृषभ राशि के जातकों के करियर के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा महीना, पढ़ें सितंबर का मासिक राशिफल
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें