Tarot Card Reading: टैरो कार्ड 78 कार्ड का डेक है। इन कार्ड को दो मुख्य भागों में बांटा गया है।पहला मेजर आर्काना जिसमें 22 कार्ड को रखा गया है, जबकि दूसरा माइनर आर्काना है जिसमें 56 कार्ड है। इस दौरान मेजर आर्काना में द फूल, द मैजिशियन , द हाई प्रीस्टेस , द एम्प्रेस, द एम्परर, द हायरोफैन्ट ,द लवर्स, द चेरीअट ,स्ट्रेंथ ,द हरमिट , व्हील ऑफ फॉर्च्यून, जस्टिस, द हैंग्ड मैन ,डेथ ,टेम्परेंस,द डेविल, द टॉवर , द स्टार , द मून, द सन, जजमेंट, द वर्ल्ड , को रखा गया है।
Feng Shui Tips: फेंगशुई के ये पांच आसान उपाय, शयन कक्ष बनेगा प्रेम, सुख और शांति का केंद्र
वहीं 'माइनर आर्काना' में 56 कार्ड को रखा गया है। 56 कार्ड को भी चार भागों में विभाजित किया जाता है, जिनमें प्रत्येक में 14 कार्ड होते हैं। इन सभी कार्ड पर बने चित्र अपने अलग-अलग महत्व के लिए जाने जाते हैं। इन सभी का अध्ययन करते हुए जातकों के वर्तमान जीवन से लेकर भविष्यफल का अनुमान लगाया जाता है।
सिंह राशि के जातकों के लिए जो कार्ड निकला है उसके अनुसार या तो आप अपने अतीत को जानें दें या फिर उसी को पकड़कर रोते रहें। यह आपको याद दिला रहा है कि अब समय आ गया है कि आप अपने अतीत की उन घटनाओं, भावनाओं या रिश्तों को छोड़ दें जिन्हें आप अब तक अपने भीतर संजोए बैठे हैं।
आप किसी पुराने अनुभव से जुड़े हुए हैं। शायद किसी ने आपके साथ गलत किया, या कोई रिश्ता उम्मीद के मुताबिक नहीं चला। उस घटना की यादें, उस इंसान के शब्द, और उस दर्द का बोझ आप अब भी ढो रहे हैं। आप बार-बार उस बात को याद करके खुद को तकलीफ़ दे रहे हैं, और शायद ये सोच रहे हैं कि जब तक इंसाफ़ न हो, तब तक इसे भूलना नहीं चाहिए।
लेकिन यही अतीत आज आपकी सबसे बड़ी रुकावट बन चुका है। यह न केवल आपके वर्तमान को प्रभावित कर रहा है, बल्कि आपके भविष्य के रास्ते को भी ब्लॉक कर रहा है। हर बार जब आप उन बातों को दोहराते हैं, आप उसी दर्द में फिर से उतर जाते हैं, और नई शुरुआत करने की शक्ति कम हो जाती है। आपका आत्मबल बहुत मजबूत है, लेकिन जब तक यह पुराना बोझ आप उठाए रहेंगे, तब तक आप अपने असली रूप में नहीं खिल पाएंगे। ब्रह्मांड आपको एक नया रास्ता दिखाना चाहता है लेकिन आपको उस रास्ते पर चलने के लिए हल्का होना पड़ेगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।