फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य करेंगे मिथुन राशि में गोचर, इन राशियों की चमक उठेगी किस्मत, जानिए 12 राशियों पर प्रभाव

Sun, 14 Jun 2026 12:01 PM IST
Vinod Shukla ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Surya Gochar 2026: 15 जून को सूर्य राशि परिवर्तन करेंगे जिससे कुछ राशि वालों के लिए आने वाले एक महीने बहुत का शानदार और शुभ साबित होंगे। 
विज्ञापन
1 of 13
Sun Transit 2026 - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिष में सूर्य को नवग्रहों का राजा माना गया है। सूर्य ऊर्जा, प्रकाश, आत्मा, पिता और नेतृत्व करने का कारक होता है। सूर्य हर माह राशि परिवर्तन करते हैं जिसे सूर्य संक्रांति के नाम से जाना जाता है। 15 जून 2026 को सूर्य शुक्रदेव के स्वामित्व वाली राशि वृषभ से निकलकर बुध के स्वामित्व वाली राशि मिथुन में गोचर करेंगे। सूर्यदेव मिथुन राशि में 16 जुलाई तक रहेंगे फिर इसके बाद कर्क राशि में गोचर करेंगे। आइए जानते हैं सूर्य के मिथुन राशि में गोचर करने से सभी 12 राशियों के जातकों पर किस तरह का प्रभाव पड़ेगा। 
विज्ञापन

2 of 13
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य पंचम भाव के स्वामी होते हैं और 15 जून के बाद से तीसरे भाव में गोचर करेंगे। इस तरह के पंचम भाव के स्वामी का तीसरे भाव में गोचर करने से आपको बहुत ही मेहनती, साहस से परिपूर्ण और अपने लक्ष्यों की तरफ निगाहें बनाने का काम करेगा। आपके अंदर आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। 
विज्ञापन

3 of 13
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए सूर्यदेव चौथे भाव के स्वामी होते हैं जो अब आपकी राशि में गोचर दूसरे भाव में होगा। इससे आपको मिलाजुला फल ही प्राप्ति होगा। इस दौरान आपके अचानक खर्चों में वृद्धि हो सकती है। खानपान के मामलों में आपको अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। 

4 of 13
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य तीसरे भाव के स्वामी होते हैं, जो 15 जून के बाद आपके पहले भाव में प्रवेश करेंगे। सूर्य का आपकी राशि से पहले भाव में आने से आपके आत्मविश्वास में वृद्दि करवाएंगे। लेकिन आपको अपने गुस्से को काबू में भी करना होगा। 
विज्ञापन

5 of 13
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्य दूसरे भाव के स्वामी माने जाते हैं। सूर्य के मिथुन राशि में गोचर के दौरान यह आपके द्वादश भाव में प्रवेश करेंगे। आपको इस दौरान आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। आपके अनावश्यक खर्चों में वृद्धि हो सकती है। 
विज्ञापन

6 of 13
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के लिए सूर्य स्वयं की राशि के स्वामी होते हैं जो 15 जून से लेकर 16 जुलाई तक आपके ग्याहरवें यानी लाभ भाव में प्रवेश करेंगे। इससे आपको आय के नए-नए स्त्रोतों से धन प्राप्ति के मौके मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन के योग बन सकते हैं। 
विज्ञापन

7 of 13
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि के लिए सूर्य देव द्वादश भाव के स्वामी होते हैं जो गोचर में दशम भाव में प्रवेश करेंगे। कुंडली का दशम भाव ऊंचे मुकाम और पद-प्रतिष्ठा से जुड़ा है। सूर्य के दशम भाव में गोचर करने से करियर में सक्रियता में वृद्धि होगी। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। कुछ नया काम करने का अवसर मिल सकता है। 

8 of 13
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए सूर्यदेव ग्याहरवें भाव यानी लाभ भाव के स्वामी हैं जो 15 जून के बाद से  आपके भाग्य भाव में प्रवेश करेंगे। इसे आपको कई मामलों में सकारात्मक परिणाम की प्राप्ति होगी। इस दौरान कुछ नए तरह के अवसर मिल सकते हैं। 

9 of 13
वृश्चिक राशि - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लिए सूर्य कर्म भाव यानि दशम भाव के स्वामी माने जाते हैं जो कल यानी 15 जून को आपके आठवें भाव में प्रवेश करेंगे। इससे आपको कार्यक्षेत्र में कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में आपको इस दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। 

10 of 13
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य नवम भाव के स्वामी होते हैं जो 15 जून से यह सातवें भाव में प्रवेश करेंगे। इससे आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। व्यापार और करियर में कई तरह के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। 

11 of 13
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए सूर्य आठवें भाव के स्वामी होते हैं जो अब आपके छठे भाव में प्रवेश करेंगे। आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत ही अच्छा रहेगा। सेहत में पहले की तुलना में सुधार देखने को मिलेगा। कुछ नए तरह के असवरों की प्राप्ति होगी। 

12 of 13
कुंभ राशि - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए सूर्य सातवें भाव के स्वामी होते हैं जो 15 जून से आपके पंचम भाव में प्रवेश करेंगे। सावतें भाव के स्वामी का पंचम भाव में गोचर करने से आपके प्रेम संबंधों में सकारात्मक परिणाम दिलाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल करने में आपको कामयाबी मिलेगी। 
विज्ञापन

13 of 13
मीन राशि - फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए सूर्य छठे भाव के स्वामी होते हैं जो अब चौथे भाव में प्रवेश करेंगे। कुंडली का चौथा भाव वाहन, घर, संपत्ति और माता से जुड़ा हुआ होता है। ऐसे में आपको अपनी माता संग कुछ वाद-विवाद बढ़ सकता है। लेन-देन में आपको सावधानी बरतनी होगी। 
Shani Gochar 2026: 27 जुलाई से बदलेगी साढ़ेसाती-ढैय्या की चाल, शनिदेव देंगे राहत या बढ़ाएंगे परीक्षा?
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें