फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य करेंगे वृश्चिक राशि में गोचर, इन राशियों को करियर-कारोबार में मिल सकता है ऊंचा मुकाम

Fri, 13 Nov 2026 06:46 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

16 नवंबर को सूर्य तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। सूर्य के वृश्चिक राशि मे गोचर करने से कुछ राशियों के जीवन बदलाव देखने को मिल सकता है। 
विज्ञापन
1 of 6
Surya Gochar 2026 - फोटो : AI
16 नवंबर को सूर्य राशि परिवर्तन करेंगे। सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति कहते हैं। सूर्य 16 नवंबर को तुला राशि से निकलकर मंगल के स्वामित्व वाली राशि वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य इस राशि में करीब एक महीने तक रहेंगे, फिर इसके बाद धनु राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष में सूर्य और मंगल की आपस में मित्रता का भाव होता है। सूर्य के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशि वालों को आने वाले दिनों में अच्छा लाभ मिल सकता है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
सूर्य का गोचर वृषभ राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ और फलदायी साबित होगा। आय के नए-नए मौके मिलेंगे और अचानक से धन लाभ के अच्छे योग बन सकते हैं। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में राहत मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में लाभ होता हुआ मिल सकता है। निवेश से आपको अतिरिक्त लाभ के मौके मिलेंगे। 
विज्ञापन

3 of 6
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर बहुत ही शुभ और अनुकूल साबित हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी के लिए बेहतर अवसर मिल सकते हैं। जिन लोगों का कोई कानूनी मामला चल रहा है उनको उसमें जीत हासिल हो सकती है। लेन-देन में आपको सतर्क रहना होगा। धन प्राप्ति के अवसरों में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म में आपकी रुचि बनी रहेगी। 

4 of 6
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी हो सकती है। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर होगी। जो लोग जमीन, मकान या फिर वाहन खरीदने के इच्छुक हैं उनको मौका मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति की प्राप्ति होगी। परेशानियों से निजात मिलेगी। 
विज्ञापन

5 of 6
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन आपके साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि करा सकता है। नौकरी में नई तरह की जिम्मेदारियां मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। करियर-कारोबार में आपको नए संपर्कों का फायदा मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कुंभ राशि - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि 
कुंभ राशि के जातकों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन आर्थिक मामलों  के लिहाज से बहुत ही फायेदमंद रहने वाला होगा। आय के नए-नए स्त्रोतों में इजाफा हो सकता है। पुराने निवेश से आपको लाभ के शुभ संकेत हैं। धन से जुड़े मामलों में आपको राहत मिलेगी। 

साप्ताहिक राशिफल: नवंबर का दूसरा सप्ताह किसके लिए रहेगा शुभ? जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें