Surya Gochar 2025: सूर्य हर एक महीने में राशि परिवर्तन करते हैं। सूर्य को ग्रहों का राजा और पिता का कारक ग्रह माना गया है। सूर्य 15 जून को मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुधदेव होते हैं जिनका सूर्य से मित्रता का भाव होता है। सूर्य के मिथुन राशि में गोचर करने से कुछ राशि वालों की किस्मत बदल सकती है तो वहीं कुछ राशि वालों को परेशानियों का सामना करना पडेगा। आइए जानते हैं सूर्य के राशि परिवर्तन से मिथुन राशि के जातकों पर किसी तरह का प्रभाव देखने को मिलेगा।
Brahma Aditya Yog: सूर्य, बुध और गुरु बनाने जा रहे हैं शुभ योग, इन 3 राशियों को मिलेगा धनलाभ
सूर्य का गोचर 2025 और मिथुन राशि पर प्रभाव
मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य तीसरे भाव के स्वामी होते हैं और वर्तमान में यह आपकी राशि के लग्न यानी पहले भाव में गोचर हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के स्वभाव और व्यक्तित्व में बदलाव देखने को मिलेगा। जो लोग किसी के संग प्रेम संबंधों में हैं या फिर वैवाहिक जीवन में हैं उनके लिए कुछ परेशानियां आ सकती हैं। इस दौरान वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। जीवनसाथी आपके ऊपर हावी हो सकता है। सेहत संबंधी परेशानियों में इजाफा हो सकता है।
Mithun Sankranti: सूर्य का मिथुन राशि में गोचर, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव
ज्योतिष शास्त्र में सूर्य का विशेष महत्व होता है। सनातन धर्म में सूर्य को आत्मा का कारक माना जाता है और सूर्य सभी जीव में जीवन के संचार का प्रमुख स्त्रोत है। कुंडली में सूर्य व्यक्ति के मान-सम्मान, नेतृत्व क्षमता, यश, प्रतिष्ठा, सफलता, उच्च पद, सरकारी नौकरी, साहस और पराक्रम का परिनिधित्व करता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली में सूर्य की मजबूती से व्यक्ति का व्यक्तित्व मजबूत होता है। कुंडली में अगर सूर्य उच्च अवस्था में हैं और शुभ ग्रहों की उस पर द्दष्टि पड़ रहा है तो व्यक्ति को समाज में मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। व्यक्ति ऊंचा मुकाम को हासिल करता है। व्यक्ति सरकारी और राजनीति के क्षेत्र में बहुत ऊंचे पद पर जाता है। वहीं जब सूर्य कुंडली में कमजोर अवस्था में रहता है तो व्यक्ति को सेहत संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।