Surya Gochar 2025: सूर्य के गोचर को संक्रांति के नाम से जाना जाता है। सूर्य हर माह राशि बदलते हैं जिसके कारण पूरी राशिचक्र का चक्कर लगाने में एक वर्ष का समय लगता है। 15 जून 2025 को सूर्य बुध ग्रह के स्वामित्व वाली राशि मिथुन में प्रवेश कर चुके हैं। सूर्य इस राशि में 16 जुलाई तक रहेंगे फिर इसके बाद कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य को सभी ग्रहों का राजा माना गया है। यह पिता, आत्मा, ऊर्जा, मान-सम्मान, सफलता, उच्च पद और अच्छी सेहत को कारक होता है। सूर्य के मिथुन राशि में गोचर करने से इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं। सूर्य के राशि परिवर्तन करने से वृषभ राशि पर किस तरह का प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
Brahma Aditya Yog: सूर्य, बुध और गुरु बनाने जा रहे हैं शुभ योग, इन 3 राशियों को मिलेगा धनलाभ
सूर्य का गोचर 2025 और वृषभ राशि पर प्रभाव
वृषभ राशि के जातकों के लिए सूर्य चतुर्थ भाव के स्वामी होते हैं और अब इनका गोचर आपकी राशि से दूसरे भाव में विराजमान है। कुंडली का दूसरा भाव कुटुंब का और धन का होता है। ऐसे में परिवार में कुछ कलह की स्थिति पैदा हो सकती है। परिवार के सदस्यों के बीच किसी मुद्दे को लेकर बहसबाजी और मतभेद पैदा हो सकता है। लेकिन इस दिन दौरान धन के मामले में आपको खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आमदनी में इजाफा होने से आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। जो लोग इस दौरान किसी जमीन या प्रॉपर्टी में निवेश करना चाह रहे हैं तो उनको फायदा हो सकता है। इस दौरान दांपत्य और पारिवारिक जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं। इस दौरान किसी बड़े निर्णयों को लेने में आपको बचना होगा।
Mithun Sankranti: सूर्य का मिथुन राशि में गोचर, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव
ज्योतिष शास्त्र में सूर्य का विशेष महत्व होता है। सनातन धर्म में सूर्य को आत्मा का कारक माना जाता है और सूर्य सभी जीव में जीवन के संचार का प्रमुख स्त्रोत है। कुंडली में सूर्य व्यक्ति के मान-सम्मान, नेतृत्व क्षमता, यश, प्रतिष्ठा, सफलता, उच्च पद, सरकारी नौकरी, साहस और पराक्रम का परिनिधित्व करता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली में सूर्य की मजबूती से व्यक्ति का व्यक्तित्व मजबूत होता है। कुंडली में अगर सूर्य उच्च अवस्था में हैं और शुभ ग्रहों की उस पर द्दष्टि पड़ रहा है तो व्यक्ति को समाज में मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। व्यक्ति उच्च मुकाम को हासिल करता है। व्यक्ति सरकारी और राजनीति के क्षेत्र में बहुत ऊंचे पद पर जाता है। वहीं जब सूर्य कुंडली में कमजोर अवस्था में रहता है तो व्यक्ति को सेहत संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।