फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sun Transit 2023: सूर्यदेव का कर्क राशि में प्रवेश, जानिए सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Wed, 12 Jul 2023 12:07 PM IST
विनोद शुक्ला पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
Surya Gochar 2023: 17 जुलाई को सूर्य का कर्क राशि में होगा प्रवेश - फोटो : अमर उजाला
ग्रहों के अधिपति भगवान सूर्य 17 जुलाई की सुबह 05 बजकर 07 मिनट पर मिथुन राशि की यात्रा समाप्त करके कर्क राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 17 अगस्त को दोपहर 01 बजकर 32 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद सिंह राशि में चले जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का पृथ्वी वासियों पर सीधा प्रभाव पड़ता है। अतः अन्य राशियों के लिए इनका गोचर कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम और उतार-चढ़ाव का सामना करवाएगा। सफलताओं के बावजूद मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा। मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में किसी भी तरह के टेंडर आदि का आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से  ग्रह गोचर रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा।
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव बेहतरीन सफलता दिलाएगा। सोची समझी सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होंगी। एक बार जो ठान लेंगे उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य व्यापार आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से ये परिवर्तन अनुकूल रहेगा। भाइयों से मतभेद पैदा न होने दें। धर्म और अध्यात्म के प्रति गहरी रूचि रहेगी। सामाजिक दायित्व बढ़ेगा।

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव आर्थिक पक्ष मजबूत करेगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। किसी महंगी वस्तु का करेंगे जिससे काफी धन व्यय होगा। परिवार में अलगाववाद की स्थिति न होने दें। कोई भी कार्य जब तक पूर्ण हो जाए उसे सार्वजनिक न करें। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। दाहिनी आंख की बीमारी से बचें।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
आपकी राशि में गोचर करते हुए सूर्य कई तरह के लाभ के स्रोत पैदा करेंगे। आपके प्रभाव वृद्धि तो होगी ही लिए गए निर्णय भी सराहनीय रहेंगे। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। प्रतीक्षित परिणाम सार्थक सिद्ध होंगे। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी आपके पक्ष में आने के संकेत। शादी-विवाह से संबंधित मामलों में थोड़ा और समय लगेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग बने हुए हैं।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता विशेष करके कहीं न कहीं पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा। घूमने फिरने पर अत्यधिक खर्च होगा।कष्टकर यात्रा भी करनी पड़ सकती है। विदेशी मित्रों और संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। झगड़े विवाद और कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। अधिक कर्ज के लेन-देन से बचें।

विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
राशि से एकादश भाव में गोचर करते हुए सूर्य देव अच्छी सफलता दिलाएंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो इनका गोचर किसी वरदान से कम नहीं है। सोची-समझी रणनीतियां कारगर सिद्ध होगी। विदेश में भी पढ़ाई करने के लिए जाने का प्रयास करना चाह रहे हों तो भी अवसर अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। इसलिए कार्य के प्रति सतर्क रहें। संतान संबंधी चिंता दूर होगी संतान प्राप्ति के योग हैं।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग प्रदान करेगा। अपनी रणनीतियों तथा ऊर्जाशक्ति के फलस्वरूप सफलता दर सफलता हासिल करते जाएंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों अथवा नौकरी में स्थान परिवर्तन के लिए आवेदन करना चाह रहे हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव मिलाजुला रहेगा। व्यापार में थोड़ी सी सफलता मिल सकती है किंतु यह अधिक समय के लिए नहीं रहेगा। आध्यात्मिक विकास होगा। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य करेंगे। परिवार में छोटे भाइयों से सहयोग मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए आवेदन करना चाह रहे हों अथवा किसी अन्य देश के लिए वीजा आदि का आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए सूर्यदेव का प्रभाव मिलाजुला रहेगा। कार्य व्यापार की दृष्टि से तो समय सामान्य रहेगा किंतु कोई न कोई सरकारी घोषणा आपके पक्ष में हो सकती है। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद हल होंगे।स्वास्थ्य विशेष करके दवाओं के रिएक्शन से सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। हर कार्य तथा निर्णय बहुत सोच समझकर सावधानी पूर्वक करें।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए सूर्यदेव का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता किंतु कार्य व्यापार की दृष्टि से उत्तम रहेगा। शादी-विवाह संबंधित मामलों में थोड़ा और विलंब होगा। दांपत्य जीवन में कटुता न आने दें।प्रेम संबंधी मामलों में भी उदासीनता रहेगी इसलिए कार्य के प्रति अधिक चिंतनशील रहें। ससुराल पक्ष से रिश्ते बिगड़ने न दें। केंद्र सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे किसी नए टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हो तो भी ग्रहफल अनुकूल रहेगा।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। जो कार्य काफी दिनों से लंबित पड़े थे उनका निपटारा होगा। गुप्त शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत हैं। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनियों में नौकरी के लिए आवेदन करना भी सफल रहेगा। इस अवधि के मध्य सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना भी सफल रहेगा ननिहाल पक्ष से रिश्ते बिगड़ने न दें।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए सूर्यदेव का प्रभाव काफी मिलाजुला रहेगा। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो यह परिवर्तन किसी वरदान की तरह है। शोध परक तथा आविष्कारों में अत्यधिक सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधी मामलों में निराशा हाथ लगेगी इसलिए बेहतर रहेगा अपने करियर के प्रति ध्यान दें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग हैं। रचनात्मक कार्यों के अन्य मामलों में सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें