फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य के मृगशिरा नक्षत्र में आने से ग्रहण तक पांच राशियां रहें सतर्क

Thu, 11 Jun 2020 03:12 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ज्योतिष के अनुसार जिन जातकों की कुंडली में सूर्य प्रबल होता है उनको हमेशा मान-सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। - फोटो : Pixabay
विज्ञापन
ज्योतिष और पूजा-पाठ में सूर्यदेव का विशेष महत्व होता है। ज्योतिष के अनुसार जिन जातकों की कुंडली में सूर्य प्रबल होता है उनको हमेशा मान-सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। वहीं रोजाना सूर्य देव को जल देने से कुंडली में सूर्य मजबूत होता है। 8 जून को सूर्य रोहिणी नक्षत्र से निकल मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश कर गया है। जो 21 जून तक इसी नक्षत्र में रहेगा। 21 जून को सूर्य ग्रहण होगा।  मृगशिरा नक्षत्र और सूर्य ग्रहण का संयोग लोगों के व्यवहार में काफी परिवर्तन लाने जा रहा है। इससे पहले मंगल भी मीन राशि में प्रवेश कर आक्रामकता और तनाव में वृद्धि करेगा। मृगशिरा नक्षत्र मंगल का नक्षत्र होता है और सूर्य के इस नक्षत्र में प्रवेश से लड़ाई-झगड़ा बढ़ने के संकेत हैं। सभी राशियों पर इसका कैसा प्रभाव पड़ेगा आइए जानते है।
विज्ञापन




18 जून को मंगल का राशि परिवर्तन बढ़ा सकता है परेशानी, जानिए आपकी राशि पर असर

मेष- सूर्य के नक्षत्र बदलने से मेष राशि के जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा। किए गए कामों से इस राशि के जातकों को तरक्की मिलेगी।

वृष- आपके लिए यह परिवर्तन आर्थिक स्थिति में सुधार होने के संकेत देता है। अटके हुए काम पूरे होंगे और धन लाभ के संकेत है।

मिथुन- परेशानियों में इजाफा हो सकता है। बना बनाया हुआ कार्य में रुकावटें आ सकती हैं। किसी के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है।

कर्क- आपकी आक्रामकता बढ़ेगी। वाद विवाद की स्थिति में धैर्य से काम लेने की जरूरत है। निवेश करते  समय सतर्कता बरतें।

सिंह- आपके लिए सूर्य के नक्षत्र में बदलाव मिला जुला परिणाम देने वाला है।

कन्या- आपको को किस्मत का साथ मिलेगा। आर्थिक मामलों में आपको सफलता मिलेगी। आपके काम की प्रशंसा होगी।

तुला-  सूर्य के मृगशिरा नक्षत्र में परिवर्तन से कामकाज में रुकावटें भी आ सकती हैं। 

वृश्चिक- आपके रवैया में आक्रामकता आ सकती है जिस वजह से किसी से तनाव रह सकता है। धैर्य के साथ काम करने की जरूरत है।

धनु- आपकी परेशानियां दूर होगी। मन काफी खुश रहेगा। तनाव के साथ समय बीतेगा।

मकर- मकर राशि के जातकों का संभल कर चलने की जरूरत होगी। तनाव में इजाफा होगा।

कुंभ- आपको नुकसान उठाना पड सकता है। किसी काम में जोखिम लेने से बचें।

मीन- आपको किस्मत का साथ मिलेगा। रुका हुआ काम जल्द ही पूरा होगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें