फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्यग्रहण खत्म, ग्रहण के बाद करें ये 5 जरूरी काम, जानिए अगले ग्रहण की पूरी जानकारी

Sun, 06 Jan 2019 12:43 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सूर्यग्रहण 2019
विज्ञापन
साल 2019 का पहला ग्रहण अब खत्म हो चुका है यह ग्रहण आंशिक सूर्यग्रहण था। यह ग्रहण भारतीय समयानुसार 6 जनवरी 2019 की सुबह 5 बजकर 4 मिनट से आरम्भ होकर 9 बजकर 18 मिनट तक रहा। हालांकि यह सूर्य ग्रहण का भारत में नही दिखा जिसके कारण इसका असर भी नहीं रहा। साल का पहला सूर्य ग्रहण उत्तर-पूर्वी चीन, मंगोलिया, जापान, पूर्वी रूस, उत्तर और पूर्वी अलास्का में देखा गया।
विज्ञापन


अगला सूर्य और चंद्रग्रहण कब-कब

पहले सूर्य ग्रहण के बाद इसी महीने की 21 जनवरी को भी ग्रहण पड़ेगा यह चंद्रग्रहण होगा यह ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देगा।।

दूसरा चंद्रग्रहण 
21 जनवरी को चंद्रग्रहण होगा। ये भी पहले सूर्यग्रहण की तरह भारत में दिखाई नहीं देगा।

तीसरा खग्रास सूर्यग्रहण 
2 जुलाई 2019 को खग्रास सूर्यग्रहण होगा, लेकिन यह भी भारत में दिखाई नहीं देगा।

चौथा खंडग्रास चंद्रग्रहण
16 जुलाई 2019 को खंडग्रास चंद्रग्रहण होगा। ये ग्रहण भारत में दिखाई देगा।

पांचवां और अंतिम सूर्य ग्रहण
साल 2019 का अंतिम सूर्यग्रहण 26 दिसंबर 2019 को होगा। ये ग्रहण सिर्फ दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में ही दिखाई देगा।

ग्रहण का ज्योतिष महत्व
वर्ष 2019 का आगमन इस बार कन्या लग्न, तुला राशि व स्वाति नक्षत्र में हो रहा है, जो कई मामलों में बेहद लाभप्रद रहने वाला है। देखा जाए तो लग्नेश बुध बृहस्पति के साथ पराक्रम भाव में विराजमान होकर भाग्य भाव को देख रहे हैं। वहीं धन भाव पर शुक्र-चंद्रमा की युति एक आर्थिक संपन्नता का योग बना रही है। 
विज्ञापन


ग्रहण के बाद करें यें काम

- शास्त्रों में बताया गया है कि ग्रहण काल खत्म होने का बाद शरीर की शुद्धि करना बहुत जरूरी है। इसलिए ग्रहण के बाद स्नान और नये कपड़े पहनना चाहिए।

- ग्रहण खत्म होने के बाद पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें। 

- ग्रहण खत्म होने के बाद भगवान के दर्शन करें।

- ग्रहण खत्म होने के बाद दान करना जरूरी होता है।

- घर के मंदिर में  भगवान को ग्रहण खत्म होने के बाद नए वस्त्र पहनाएं और ग्रहण के बाद गाय और पक्षी को खाना खिलाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें