फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Grahan 2019 : 5 जनवरी को अमावस्या, ग्रहण और शनिवार का योग, होगा इन 4 राशियों को विशेष फायदा

Thu, 03 Jan 2019 03:01 PM IST
kapil kumar ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
surya grahan 2019
विज्ञापन

नए साल 2019 का पहला सूर्य ग्रहण 5 और 6 जनवरी को लग रहा है। इसके अलावा साल 2019 में तीन सूर्य ग्रहण देखने को मिलेंगे। पहला ग्रहण 6 जनवरी को, दूसरा 2 जुलाई और तीसरा 26 दिसंबर को दिखाई देगा। हालांकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, जिसके कारण ग्रहण का प्रभाव नहीं होगा। यह ग्रहण चीन, जापान, कोरिया , रूस और मंगोलिया में दिखाई देगा।

विज्ञापन


ग्रहण और शनि अमावस्या का योग
साल का पहला ग्रहण शनिवार के दिन पड़ने के कारण इसका महत्व काफी बढ़ गया है। सूर्य ग्रहण भले ही भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन इस दिन शनैश्चरी अमावस्या होने की वजह से यह दिन बेहद खास होगा। शनैश्चरी अमावस्या के दिन ग्रहण होने के कारण इस दिन दान, जप-पाठ, मंत्र एवं स्तोत्र-पाठ और स्नान का महत्व बढ़ जाता है।

इन राशियों पर ग्रहण का रहेगा अच्छा असर

वृषभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए यह सूर्य ग्रहण लाभदायक  होगा। आपको धन का लाभ मिल सकता है। विदेश में यात्रा का भी योग बन रहा है। 
विज्ञापन


कन्या राशि: इन राशि वालों के लिए यह साल नए आयाम देने वाला है। अगर आप कुछ पाना चाहते हैं तो इस दिन जरूर सूर्यदेव की प्रार्थना करें। आपकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होगी।
विज्ञापन


कुंभ और तुला राशि वालों पर भी इस सूर्य ग्रहण का सकारात्मक असर रहेगा।

साल 2019 में कुल 5 ग्रहण लगेगा

- साल 2019 में कुल 5 ग्रहण लगेगा, जिसमें 3 सूर्यग्रहण और 2 चंद्रग्रहण होगा।
 
- 16-17 जुलाई को खग्रास में चंद्रग्रहण होगा। वहीं 26 दिसंबर को सूर्यग्रहण होगा, जो भारत में देखा जा सकेगा।

पहला सूर्यग्रहण
5 जनवरी को सूर्यग्रहण होगा। ये भारत में दिखाई नहीं देगा।

दूसरा चंद्रग्रहण 
21 जनवरी को चंद्रग्रहण होगा। ये भी पहले सूर्यग्रहण की तरह भारत में दिखाई नहीं देगा।

तीसरा खग्रास सूर्यग्रहण 
2 जुलाई 2019 को खग्रास सूर्यग्रहण होगा, लेकिन यह भी भारत में दिखाई नहीं देगा।

चौथा खंडग्रास चंद्रग्रहण
16 जुलाई 2019 को खंडग्रास चंद्रग्रहण होगा। ये ग्रहण भारत में दिखाई देगा।

पांचवां और अंतिम सूर्य ग्रहण
साल 2019 का अंतिम सूर्यग्रहण 26 दिसंबर 2019 को होगा। ये ग्रहण सिर्फ दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में ही दिखाई देगा।

सूर्यग्रहण का ज्योतिष महत्व
वर्ष 2019 का आगमन इस बार कन्या लग्न, तुला राशि व स्वाति नक्षत्र में हो रहा है, जो कई मामलों में बेहद लाभप्रद रहने वाला है। देखा जाए तो लग्नेश बुध बृहस्पति के साथ पराक्रम भाव में विराजमान होकर भाग्य भाव को देख रहे हैं। वहीं धन भाव पर शुक्र-चंद्रमा की युति एक आर्थिक संपन्नता का योग बना रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें