फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solar Eclipse 2018: 11 अगस्त को दिखेगा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, भूलकर न करें ये काम

Thu, 09 Aug 2018 01:50 PM IST
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

साल 2018 का आखिरी सूर्य ग्रहण 11 अगस्त को होगा । यह साल तीसरा सूर्य ग्रहण होगा। इससे पहले 27-28 जुलाई को खग्रास चन्द्रग्रहण था। सूर्यग्रहण शनिवार के दिन लगेगा जिसके कारण से इस दिन शनैश्चरी अमावस्या भी रहेगी। यह ग्रहण आंशिक सूर्यग्रहण होगा जो 3 घंटे 35 मिनट तक रहेगा। 

विज्ञापन


कैसे बनता है सूर्य ग्रहण
जब सूर्य और पृथ्वी के मध्य चंद्रमा आ जाता है तो इस दशा में सूर्य पर छाया पड़ती है जिसे सूर्य ग्रहण कहते है। चंद्रमा के बीच में आने से सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाता है इस घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है।

इन जगहों पर दिखाई देगा सूर्यग्रहण
11 अगस्त, शनिवार को पड़ने वाला साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। इस ग्रहण को  उत्तरी अमेरिका, उत्तरी- पश्चिमी एशिया, दक्षिण कोरिया, मास्को, चीन आदि देशों में देखा जाएगा। 
विज्ञापन


सूर्य ग्रहण में ना करें ये काम

ग्रहण काल के दौरान पूजा-पाठ और किसी भी तरह का शुभ कार्य हिन्दू धर्म की मान्यता के अनुसार वर्जित माना जाता है।

सूर्य ग्रहण लगने के पहले यानि जब सूतक काल शुरू हो जाए तो खाने की चीजों में तुलसी के पत्ते डालें। ऐसी मान्यता है कि ग्रहण के दौरान तुलसी के पत्ते रखने पर ग्रहण का असर नहीं होता है।
विज्ञापन


ऐसी मान्यता है कि गर्भवती महिला को सूर्य ग्रहण नहीं देखना चाहिए और जब तक ग्रहणकाल का असर रहें तब घर के बाहर भी नहीं निकलना चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें