इस साल नागपंचमी का पर्व 15 अगस्त 2018 को है। सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाम पंचमी मनाई जाती है। इस बार नाग पंचमी पर शुभ संयोग बन रहा है। भारत की आजादी को बाद ऐसा दूसरा मौका है जब 15 अगस्त के दिन नागपंचमी का त्योहार मनाया जाता है। ज्योतिष के अनुसार जिस किसी की कुंडली में कालसर्प दोष होता है नागपंचमी के दिन विशेष पूजा करने से यह दोष दूर हो जाता है। इससे पहले 15 अगस्त 1980 के दिन नागपंचमी का पर्व था।
नागपंचमी का शुभ मुहूर्त
इस बार 15 अगस्त के दिन नागपंचमी पर स्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। ज्योतिष में इस योग को बहुत ही शुभ योग माना गया है। नागपंचमी पर पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 54 में 8 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
ऐसे दूर करें कालसर्प दोष
अगर किसी की कुंडली में कालसर्प दोष है तो नागपंचमी के दिन पूजा करने से कालसर्प दोष दूर हो जाता है। कालसर्प दोष को दूर करने के लिए यह दिन बहुत विशेष माना जाता है। इस दिन नागों की पूजा और ऊं नम: शिवाय का जप करना फलदायी होता है। इसके अलावा इस दिन पर रुद्राभिषेक करने से भी जातक की कुंडली से कालसर्प दोष दूर हो जाता है।