फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगस्त में फिर लगने वाला है ग्रहण, इन जगहों पर देखा जा सकेगा साल का आखिरी सूर्यग्रहण

Sat, 04 Aug 2018 03:50 PM IST
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

साल 2018 का आखिरी ग्रहण 11 अगस्त को लगने वाला है। यह साल 2018 का तीसरा सूर्य ग्रहण होगा। इससे पहले 27-28 जुलाई को खग्रास चन्द्रग्रहण था।  सूर्यग्रहण शनिवार के दिन लगेगा जिसके कारण से इस दिन शनैश्चरी अमावस्या भी रहेगी। यह ग्रहण आंशिक सूर्यग्रहण होगा जो 3 घंटे 35 मिनट तक रहेगा। इस ग्रहण का सभी राशियों पर गहरा प्रभाव पड़ने वाला है।

विज्ञापन


ग्रहण का सूतक काल 
यह आंशिक सूर्यग्रहण 11 अगस्त 2018 को अश्लेषा नक्षत्र और कर्क राशि में भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजकर 32 मिनट पर शुरू होगा और लगभग 5 बजे समाप्त होगा।  भारत में इस आंशिक सूर्यग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले 1 बजकर 32 मिनट पर शुरू हो जाएगा। हालांकि यह सूर्यग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, इसलिए सूतक काल का प्रभाव नही रहेगा।

इन जगहों पर दिखाई देगा सूर्यग्रहण
11 अगस्त को पड़ने वाला साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। इस ग्रहण को  उत्तरी अमेरिका, उत्तरी- पश्चिमी एशिया, दक्षिण कोरिया, मास्को, चीन आदि देशों में देखा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें