फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुख और वैभव के दाता शुक्र करेंगे स्वराशि में गोचर, इन राशि वालों को करियर में तरक्की के योग

Mon, 16 Nov 2026 05:16 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

22 नवंबर 2026 को शुक्र अपनी स्वराशि तुला में प्रवेश करेंगे जिससे कुछ राशि वालों को आर्थिक लाभ के योग हैं। 
विज्ञापन
शुक्र ग्रह का गोचर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

22 नवंबर 2026 को सुख और ऐशोआराम के कारक ग्रह शुक्र कन्या राशि की अपनी यात्रा को पूरा करते हुए तुला राशि में गोचर करेंगे। तुला राशि शुक्र की स्वराशि मानी जाती है। शुक्र इस राशि में 01 जनवरी 2027 तक रहेंगे, फिर इसके बाद वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिष में शुक्र ग्रह को धन, वैभव, सुख-सुविधा, सौंदर्य और ऐशोआराम के कारक ग्रह माना जाता है। शुक्र का अपनी स्वराशि तुला में गोचर करने से कुछ राशि वालों के जीवन में सुख-सुविधाओं में वृद्धि, धन प्राप्ति के अच्छे अवसर मिलेंगे। करियर-कारोबार में लाभ के अच्छे मौके मिलेंगे। आइए जानते हैं शुक्र का तुला राशि में गोचर करने से किन राशियों पर सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। 

विज्ञापन


तुला राशि पर शुक्र का गोचर 
शुक्र का तुला राशि में गोचर आपके जीवन में महत्वपूर्ण परिवर्तन ला सकता है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। इसी के साथ व्यक्तित्व में पहले के मुकाबले परिवर्तन देखने को मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं और जो लोग व्यापार में हैं उनको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होने से सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। 

मकर राशि पर शुक्र का गोचर 
शुक्र का गोचर मकर राशि वालों के लिए बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है। नौकरी में नई तरह की जिम्मेदारी और प्रमोशन के योग बनेंगे। व्यापार में नए-नए संपर्कों का फायदा मिलेगा। आय के नए स्त्रोतों में इजाफ होगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत का लाभ मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी और प्रभावशाली लोगों से मेल-मुलाकात का सिलसिला जारी रहेगा। 
विज्ञापन


कर्क राशि  पर शुक्र का गोचर 
शुक्र गोचर से कर्क राशि वालों की सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। आर्थिक मामलों में आपको सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा। लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। नौकरी में अधिकारियों संग अच्छा रिश्ता रहेगा। जो लोग व्यापार में और उनका काम लंबे समय से अटका हुआ था उसके पूरा होने की उम्मीद है। जमीन या मकान आदि की खरीदारी के लिए आपके के लिए अनुकूल अवसर मिलेंगे। 

शुक्र मार्गी 2026: 22 नवंबर तक इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, नौकरी-करियर में तरक्की के मिलेंगे मौके

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें