फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 नवंबर को शुक्र के गोचर करने से बनेगा मालव्य राजयोग, इन राशियों के करियर-कारोबार में तरक्की के योग

Wed, 18 Nov 2026 06:18 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

शुक्र 22 नवंबर को तुला राशि में गोचर करेंगे जिससे कुछ राशि वालों को आने वाले दिनों में धन लाभ के अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन
शुक्र का तुला राशि में गोचर 2026 - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुख, धन, सौंदर्य, वैभव, ऐशोआराम, प्रेम और ऐश्वर्य के कारक शुक्र 22 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे। तुला राशि शुक्र ग्रह की स्वराशि होती है। शुक्र के तुला राशि में गोचर करने से मालव्य राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिष में मालव्य राजयोग को बहुत ही शुभ और लाभकारी राजयोग माना जाता है। आपको बता दें कि शुक्र जब अपनी स्वराशि वृषभ या फिर तुला राशि में या फिर उच्च राशि मीन में स्थित होते हैं तो मालव्य महापुरुष राजयोग का निर्माण होता है। शुक्र के तुला राशि में गोचर और मालव्य राजयोग के निर्माण के चलते कुछ राशि राशि वालों के लिए विशेष लाभकारी साबित हो सकता है। 

विज्ञापन


कुंभ राशि पर मालव्य राजयोग का असर
कुंभ राशि वालों के लिए शुक्र का तुला राशि में गोचर और फिर मालव्य राजयोग का निर्माण आपके लिए आर्थिक मामलों में अच्छे अवसर लेकर आ सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की और नई योजनाओं में लाभ के अवसरों में वृद्धि करा सकता है। आय के नए-नए स्त्रोत और धन संचय के मामले में सफलता मिल सकती है। आपके अधूरे काम पूरे होंगे। 

मकर राशि वालों पर मालव्य राजयोग का प्रभाव
मकर राशि वालों के लिए शुक्र का तुला राशि में गोचर और फिर मालव्य राजयोग का बनना आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली साबित हो सकती है। लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा होगा। नौकरी-कारोबार में उन्नति के नए-नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार और निवेश से लाभ के मौके मिलने की संभावना है। 
विज्ञापन


तुला राशि पर मालव्य राजयोग का असर
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, मालव्य राजयोग बहुत ही शुभ और फलदायी साबित हो सकता है। आपके व्यक्तित्व में आकर्षण और समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। करियर में तरक्की, व्यापार में मुनाफा और आर्थिक स्थिति में मजबूत के योग हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियों की प्राप्ति होगी।  लाभ प्राप्ति के अच्छे योग बन रहे हैं। 

शनि साढ़े साती: 2027 में इस राशि वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें? इन 5 बातों का रखें ध्यान, जानें बचाव के उपाय
विज्ञापन


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें