फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्र की चाल में हुआ बदलाव, बढ़ सकती हैं इन राशि वालों की मुश्किलें

Sun, 27 Apr 2025 02:16 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

शनि के नक्षत्र में शुक्र का प्रवेश करना कुछ राशि वालों के लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है।
विज्ञापन
शुक्र नक्षत्र परिवर्तन - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

26 अप्रैल 2025 को धन, वैभव, भोग-विलास और सुंदरता के कारक ग्रह शुक्र ने अपनी चाल में बदलाव किया है। शुक्र 26 अप्रैल को शनि के उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है। शनि के नक्षत्र में शुक्र का प्रवेश करना कुछ राशि वालों के लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है। इस नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशि वालों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं वे राशियां जिनके ऊपर शुक्र के नक्षत्र का नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन


मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन कुछ परेशानियां लेकर आ सकता है। धन के मामले में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। जिन लोगों का कोर्ट-कचहरी में मामला चल रहा है उनके लिए दिक्कतें बढ़ सकती है। धन हानि होने की संभावना है। प्रेम के मामले में आपको संभलकर चलना होगा। रिश्तों में दूरियां आ सकती है। सेहत का विशेष ध्यान करना चाहिए। 

Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर बना दुर्लभ राजयोग, इन राशि वालों को नौकरी-व्यापार में धन लाभ के योग

सिंह राशि
शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से सिंह राशि के जातकों को मानसिक परेशानियों और उलझनों से भरा रह सकता है। कामकाज में परेशानियां आ सकती हैं। मुश्किल हालातों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यों में लगातार असफलता मिल सकती है। जो लोग बेरोजगार हैं उनको अभी नौकरी के लिए और इंतजार करना पड़ सकता है। किसी भी महत्वपूर्ण मसलों पर सोच-समझकर की निर्णय लेना होगा। 

Weekly Horoscope 28 April To 04 May: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

कुंभ राशि
विज्ञापन

कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन अच्छा नहीं है। कार्य में मेहतन करने के बाद भी असफलता का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों संग कुछ मतभेद की स्थिति पैदा हो सकती है। धन हानि और मान-सम्मान में गिरावट देखने को मिल सकती है। छात्रों का मन पढ़ाई-लिखाई नहीं लगेगा। मन उदास और परेशान रह सकता है। 

Surya-Chandra Yuti 2025: 27 अप्रैल को मेष राशि में सूर्य और चंद्रमा की युति, जानें कौन सी 4 राशियां रहेंगी लाभान्वित

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें