शुक्र ग्रह का मिथुन राशि में गोचर
- फोटो : adobe stock
Shukra Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को बहुत ही शुभ ग्रह माना जाता है। शुक्र ग्रह को वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सुख-सुविधा, भोग-विलास, कला, संस्कृति, संपन्नता और धन का कारक ग्रह कहा जाता है। 26 जुलाई को धन के दाता शुक्र ग्रह अपनी स्वराशि वृषभ राशि की अपनी यात्रा को छोड़कर मिथुन राशि में गोचर करेंगे, जहां पहले से देवताओं के ग्रह देवगुरु बृहस्पति विराजमान हैं। ज्योतिष में शुक्र और गुरु की युति होने से गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होता है जिसे बहुत ही शुभ माना जाता है। शुक्र के मिथुन राशि में गोचर सभी 12 राशियों के जातकों पर प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं शुक्र के बुध की राशि मिथुन में गोचर करने से मिथुन राशि पर किस तरह का प्रभाव देखने को मिलेगा।
Surya Gochar 2025: 3 अगस्त से इन राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, नौकरी के भी मिलेंगे नए अवसर
मिथुन राशि पर शुक्र के गोचर का प्रभाव
मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र छठे और बारहवें भाव के स्वामी होते हैं और अब यह आपके लग्न भाव में ही गोचर करेंगे। जिसे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि लाएंगे। आपके लिए गजलक्ष्मी राजयोग बहुत ही शुभ और आपको अचानक धन लाभ के अवसरों में वृद्धि करा सकता है। घर-परिवार में कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति में लगातार सुधार देखने को मिलेगा। लव लाइव में आपको अपने साथी की तरफ प्यार मिलेगा।
Khappar Yog: सूर्य और मंगल बना रहे हैं खप्पर योग, इन राशियों को रहना होगा सतर्क
ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह का महत्व
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को शुभ ग्रह माना जाता है। यह दैत्यों के गुरु माने जाते हैं और इन्हे धन, वैभव, प्रेम, आकर्षण, भोग-विलास आदि का कारक ग्रह माना जाता है। शुक्र ग्रह मीन राशि में उच्च के होते हैं और इन्हे वृषभ और तुला राशि का स्वामित्व प्राप्त है। जब भी शुक्र वृषभ, तुला और मीन राशि में होते हैं तो बहुत ही शुभ और ताकतवर माने जाते हैं। जिन लोगों की कुंडली में शुक्र मजबूत होते हैं वे बहुत ही सुंदर और आकर्षण से युक्ति होते हैं। अगर किसी की कुंडली में शुक्र ग्रह अच्छी स्थिति में विराजमान होते हैं तो व्यक्ति को सभी तरह के ऐशोआराम, सुख-सुविधा, धन-दौलत और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है।
Bhadra Rajyog: सितंबर में बुध करेंगे कन्या राशि में प्रवेश, भद्र राजयोग का प्रभाव इन राशियों को दिलाएगा धनलाभ