फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Venus Transit 2025: मिथुन राशि में शु्क्रदेव करेंगे गोचर, जानें वृषभ राशि पर किस तरह का पड़ेगा प्रभाव

Thu, 24 Jul 2025 04:11 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Venus Transit 2025: वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्र ग्रह पहले और छठे भाव के स्वामी होते हैं। 26 जुलाई को शुक्र का गोचर मिथुन राशि में होने से यह आपके धन भाव जो कि दूसरा भाव होता है, वहां पर होगा।
विज्ञापन
शुक्र ग्रह का मिथुन राशि में गोचर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Shukra Gochar 2025: शुक्र ग्रह 26 जुलाई 2025 को सुबह 08 बजकर 45 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ये यहां 21 अगस्त का रहेंगे और गुरु के साथ युति करते हुए गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण करेंगे। आपको बता दें कि देवगुरु बृहस्पति पहले से ही मिथुन राशि में हैं और अब शुक्रदेव वृषभ से मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे जिससे गुरु और शुक्र की युति बनेगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब गुरु और शुक्र की युति होती है तो गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होता है। गुरु और शुक्र की मिथुन राशि में गोचर करने से सभी 12 राशियों के ऊपर प्रभाव देखने को मिलेगा। ऐसे में आइए जानते हैं शुक्र के गोचर करने से वृषभ राशि वालों पर किस तरह का प्रभाव देखने को मिलेगा। 

विज्ञापन


वृषभ राशि पर शुक्र के गोचर का प्रभाव
वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्र ग्रह पहले और छठे भाव के स्वामी होते हैं। 26 जुलाई को शुक्र का गोचर मिथुन राशि में होने से यह आपके धन भाव जो कि दूसरा भाव होता है, वहां पर होगा। ज्योतिष गणना के मुताबिक शुक्र ग्रह का दूसरे भाव में गोचर आपकी आय और परिवार के लिए अच्छा माना जाता है। इस कारण से आपको अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। कार्यो में सफलता मिलेगी। आपको आर्थिक लाभ के अच्छे योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। जो लोग कला, साहित्य और सिनेमा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनके लिए शुक्र का राशि परिवर्तन बहुत अच्छा साबित होगा। प्रेम संबंधों में शुक्र का गोचर अच्छा फल प्रदान करेगा। व्यापार में आपके लिए आर्थिक स्थिरता आएगी। जो लोग विवाह करना चाह रहे हैं उनके लिए कुछ अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। 

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह का महत्व
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को शुभ ग्रह माना जाता है। यह दैत्यों के गुरु माने जाते हैं और इन्हे धन, वैभव, प्रेम, आकर्षण, भोग-विलास आदि का कारक ग्रह माना जाता है। शुक्र ग्रह मीन राशि में उच्च के होते हैं और इन्हे वृषभ और तुला राशि का स्वामित्व प्राप्त है। जब भी शुक्र वृषभ, तुला और मीन राशि में होते हैं तो बहुत ही शुभ और ताकतवर माने जाते हैं। जिन लोगों की कुंडली में शुक्र मजबूत होते हैं वे बहुत ही सुंदर और आकर्षण से युक्ति होते हैं। अगर किसी की कुंडली में शुक्र ग्रह अच्छी स्थिति में विराजमान होते हैं तो व्यक्ति को सभी तरह के ऐशोआराम, सुख-सुविधा, धन-दौलत और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Surya Gochar 2025: 3 अगस्त से इन राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, नौकरी के भी मिलेंगे नए अवसर

Khappar Yog: सूर्य और मंगल बना रहे हैं खप्पर योग, इन राशियों को रहना होगा सतर्क

Bhadra Rajyog: सितंबर में बुध करेंगे कन्या राशि में प्रवेश, भद्र राजयोग का प्रभाव इन राशियों को दिलाएगा धनलाभ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें