कर्क राशि पर शुक्र के गोचर का प्रभाव
कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र चौथे और ग्याहरवें भाव के स्वामी होते हैं। जहां पर शुक्र के कर्क राशि में गोचर करने से यह आपके पहले भाव में गोचर हुए हैं। ऐसे में आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। इस दौरान आपको अनुकूल परिणामों की प्राप्ति होगी। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। यहां आपको बता दें कि लाभ भाव के स्वामी का पहले भाव में गोचर आपकी आय में जबरदस्त इजाफा दिलावा सकता है। आर्थिक मामलों में आपको बहुत ही संभलकर चलना होगा। जो लोग कला और साहित्य से जुड़े हुए हैं उनको अच्छा रिजल्ट देखने को मिल सकता है। प्रेम के मामलों में आपको अच्छा फल प्राप्त हो सकता है।
ज्योतिष में शुक्र ग्रह का महत्व
ज्योतिष में शुक्र ग्रह को शुभ ग्रह माना जाता है। वृषभ और तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्र ग्रह होते हैं। कन्या शुक्र ग्रह की नीच राशि मानी जाती है जबकि मीन उच्च राशि होती है। जिन लोगों की कुंडली में शु्क्र ग्रह स्थिति कमजोर होती है। उन्हें आर्थिक परेशानियां और सेहत संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके उलट अगर कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत भाव में होते हैं तो व्यक्ति को सभी तरह की भौतिक सुख सुविधाएं प्राप्ति होती है।
Shani ki Sadhe Sati: इन 3 राशियों पर है शनि की साढ़े साती का साया, जानें उपाय और बचाव के तरीके
कुंडली में कमजोर शुक्र का प्रभाव
- जातक की कुंडली में शु्क्र ग्रह कमजोर होने पर वह सुखी वैवाहिक जीवन और संतान सुख से वंचित रहता है।
- कुंडली में शुक्र के कमजोर होने पर यौन सुख नहीं प्राप्त होता है। इसके अलावा वह बीमारियों से भी घिरा रहता है।
- अगर किसी जातक की कुंडली में शु्क्र ग्रह कमजोर हो तो जातक भौतिक सुख-सुविधाओं से वंचित रहता है।
- कमजोर शुक्र होने पर व्यक्ति धर्म और अध्यात्म की तरफ जाता है। भोग विलासिता में उसका मन नहीं लगता।
Lucky Rashifal: इस सप्ताह इन तीन राशि वालों के करियर-कारोबार में होगी तरक्की, मिलेंगे मनचाहे परिणाम
कुंडली में शुक्र के मजूबत होने पर प्रभाव
- जिन जातकों की कुंडली में शुक्र ग्रह का प्रभाव सकारात्मक रहता है यानी शुक्र ग्रह बली होते हैं वे बहुत ही सुंदर और आकर्षक होते हैं।
- शुक्र ग्रह के कुंडली में मजबूत होने पर व्यक्ति का आत्मविश्वास ऊंचा होता है और वह सभी लोगों में काफी लोकप्रिय होता है।
- ऐसे जातक समाज में काफी ख्याति और मान-सम्मान प्राप्त करते हैं।
- जब भौतिक सुखों में वृद्धि होने लगे तो यह शुक्र के शुभ संकेत हैं।
- व्यक्ति को किसी कार्य में अचानक से लगातार सफलताएं मिलने प्रारंभ होने लगे तो समझिए यह मजबूत शुक्र के संकेत हैं।
- जब व्यक्ति के जीवन में सुख-सुविधाओं और मान-सम्मान में वृद्धि होने लगे तो कुंडली में शुक्र मजबूत मजबूत होता है।
- कुंडली में शुक्र ग्रह के मजबूत होने पर व्यक्ति कला और मनोरंजन के क्षेत्र में सफलताएं प्राप्त करता है।
कमजोर शुक्र को मजबूत करने के उपाय
- वृषभ और तुला राशि के जातकों को हीरा धारण करना चाहिए।
- शुक्रवार को व्रत रखें और सफेद वस्तुओं का दान करें।
- शुं शुक्राय नम: या शुं शुक्राय नम:” का कम से कम 108 बार जाप करें।
- गाय को रोज सुबह रोटी खिलाएं।