फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shardiya Navratri 2024: नवरात्रि में करें ये पांच ज्योतिष उपाय, धन, शक्ति के साथ सामर्थ्य में आएगी वृद्धि

Thu, 03 Oct 2024 04:03 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

माना जाता है कि नवरात्रि के 9 दिनों तक माता रानी अपने भक्तों के बीच पृथ्वी लोक पर ही रहती हैं और उनकी समस्त परेशानियां दूर करती है। ऐसी में आइए जानते हैं नवरात्रि के दिनों में कौन से ज्योतिष उपाय करने चाहिए, जिससे आप पर माता रानी की कृपा बरसती है।
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2024 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Shardiya navratri 2024: 3 अक्तूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। माता रानी का आगमन हो चुका है। ऐसे में  नवरात्रि के पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा की जाती है। नवरात्रि के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक शारदीय नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। पहले दिन शुभ मुहूर्त में कलश की स्थापना की जाती है और विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा और अनुष्ठान आरंभ होते हैं। माना जाता है कि नवरात्रि के 9 दिनों तक माता रानी अपने भक्तों के बीच पृथ्वी लोक पर ही रहती हैं और उनकी समस्त परेशानियां दूर करती है। ऐसी में आइए जानते हैं नवरात्रि के दिनों में कौन से उपाय करने चाहिए, जिससे आप पर माता रानी की कृपा बरसती है।

विज्ञापन


मान्यता है कि शारदीय नवरात्रि के दौरान कुछ विशेष उपाय करने से माता रानी प्रसन्न होती हैं और भक्तों की हर मनोकामना पूरी करती हैं। अगर आप नवरात्रि में ये पांच ज्योतिष उपाय करते हैं तो धन-संपत्ति में वृद्धी होती है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली का वास होता है।

नवरात्रि में करें पांच ये उपाय

  • धार्मिक मान्यता के अनुसार, नवरात्रि में चांदी का सिक्का घर लाना बेहद शुभ माना जाता है। इससे माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती है।
  • अगर आपके घर में अभी तक तुलसी का पौधा नहीं है, तो नवरात्रि के दोनों में आप तुलसी का पौधा भी घर में लगा सकते हैं। नवरात्रि के पावन पर्व पर तुलसी का पौधा घर लाना बेहद शुभ माना जाता है। माना जाता है तुलसी जी के सामने नवरात्रि के दौरान दीपक जलाने से माता जगदंबा प्रसन्न होती हैं और घर में सुख समृद्धि बनी रहती है।
  • नवरात्रि में माता लक्ष्मी की तस्वीर अथवा मूर्ति घर लाना बेहद शुभ होता है। ऐसा माना जाता है नवरात्रि में मां दुर्गा की ही स्वरूप देवी लक्ष्मी भी होती हैं और ऐसी स्थिति में पूजा आराधना के स्थान पर माता लक्ष्मी की भी मूर्ति या तस्वीर की स्थापित करनी चाहिए।
  • नवरात्रि में माता रानी का 16 श्रृंगार करना भी बहुत ही शुभ काम होता है। महिलाएं नवरात्रि में मां दुर्गा को 16 श्रृंगार अर्पित करना चाहिए। इससे अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
  • जो लोग आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, वह नवरात्रि में कलश स्थापना से पूर्व एक नारियल का सूखा गोला लें। फिर सूजी को देसी घी में भूनकर उस नारियल में डाल दें। इसके बाद कलश स्थापना करके उसे किसी घर के आसपास मिट्टी में डाल दें। जैसे-जैसे चीटियां सूजी को खायेंगी वैसे-वैसे ही आपके संकट दूर हो जाएंगे।

विज्ञापन


 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें