फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Vakri 2026: शनि की वक्री चाल से अगस्त महीने में इन राशियों की बदल सकती है किस्मत

Sat, 25 Jul 2026 05:10 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Shani Vakri 2026: ज्योतिष में शनि की चाल का विशेष महत्व होता है। शनि की चाल से वक्री चाल से अगस्त के महीने में किन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ होगा आइए जानते हैं। 
विज्ञापन
Shani Vakri 2026 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Shani Vakri 2026: 26 जुलाई से शनि वक्री यानी उल्टी चाल से चलेंगे। ज्योतिष में शनि की वक्री चाल का विशेष महत्व होता है। जब-जब शनि राशि परिवर्तन करते हैं या फिर चाल में बदलाव होता है तो इसका व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव देखने को मिलता है। शनि की वक्री चाल से सभी 12 राशियों पर प्रभाव देखने को मिलेगा लेकिन कुछ राशि वालों के लिए अगस्त का महीने में अच्छे संकेत हैं। इससे नौकरी-कारोबार और आर्थिक मामलों में फायदा मिल सकता है। आइए जानते हैं अगस्त महीने में शनि के वक्री होने का क्या-क्या लाभ मिलेगा।  
विज्ञापन


मेष राशि
शनि के वक्री होने से अगस्त का महीना बहुत ही शुभ और अच्छा रहेगा। लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा होगा। नौकरी में नई तरह की जिम्मेदारी मिल सकती है। अचानक से धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। व्यापार में अच्छा लाभ और मुनाफा हासिल होगा। परिवार में खुशियां आएंगी। 

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए शनि की वक्री चाल से अगस्त का महीना बहुत ही शुभ और फलदायी होगा। नौकरी में प्रमोशन और नई जिम्मेदारी बढ़ सकती है। इस दौरान अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा और व्यापार में आने वाले समय में लाभ होगा। 
विज्ञापन


वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए शनि की वक्री चाल बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा। अगस्त माह में वक्री शनि आपके करियर और कारोबार में कई तरह के मौके दिलाएंगे। कारोबार में बेहतर लाभ के अवसर मिलेंगे। अगस्त महीने में नए काम की शुरुआत हो सकती है। पुराने वाद-विवाद से मामला सुलझ सकता है। परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी।  

शनिदेव को प्रसन्न करने के उपाय
शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करें। पीपल के पेड़ की पूजा करें और तेल का दीपक जलाएं। शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। 
 

Grah Gochar: अगस्त में सूर्य, बुध और मंगल के गोचर से बनेंगे शुभ योग, इन राशियों को मिलेंगे तरक्की के मौके
विज्ञापन


Weekly Horoscope: कैसा रहेगा जुलाई का आखिरी सप्ताह? पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का साप्ताहिक राशिफल


Shani Gochar: 30 साल बाद मेष में शनि का प्रवेश, करियर और धन में इन राशियों को मिलेगा बड़ा फायदा

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें