फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vakri Shani: जुलाई में शनि के वक्री होने से इन राशि वालों के शुरू हो सकते हैं अच्छे दिन, खूब होगी कमाई

Sat, 17 May 2025 03:10 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

शनि देव 13 जुलाई 2025 को सुबह 7 बजकर 24 मिनट पर मीन राशि में वक्री होंगे और फिर इसके बाद 28 नवंबर को सुबह सात बजकर 26 मिनट पर मार्गी हो जाएंगे।
विज्ञापन
शनि के वक्री होने से इन राशियों को मिलेगा लाभ - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Vakri Shani: शनि सभी ग्रहों में सबसे धीमी चाल से चलने वाले ग्रह हैं। ये एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं फिर इसके बाद दूसरी राशि में जाते हैं। शनि की मंद चाल की वजह से इनका प्रभाव भी लंबे समय तक रहता है। शनिदेव को क्रूर और कर्मफल दाता माना गया है। शनि व्यक्ति को उनके कर्मों के आधार पर शुभ और अशुभ दोनों ही तरह का फल देते हैं। शनि अभी हाल में अपनी राशि परिवर्तन करते हैं गुरु के स्वामित्व वाली राशि मीन में गोचर हो गए हैं। शनि इस राशि में साल 2027 तक रहेंगे। शनि मीन राशि में गोचर करने के दौरान समय-समय पर अपनी स्थिति में बदलाव भी करते रहेंगे। शनि जुलाई के महीने में मीन राशि में रहते हुए उल्टी चाल से चलेंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि जब-जब वक्री अवस्था में चलते हैं तो इस दौरान वह और भी मजबूत हो जाते हैं। शनि के जुलाई माह में वक्री चाल चलने से कुछ राशि वालों को भाग्य का साथ अच्छा साथ मिलेगा। 
विज्ञापन

आइए जानते हैं कौन सी हैं वे भाग्यशाली राशियां।

शनि कब होंगे वक्री ?
शनि देव 13 जुलाई 2025 को सुबह 7 बजकर 24 मिनट पर मीन राशि में वक्री होंगे और फिर इसके बाद 28 नवंबर को सुबह सात बजकर 26 मिनट पर मार्गी हो जाएंगे।  इस तरह से शनि 138 दिनों तक उल्टी चाल से चलेंगे। 

वृषभ
शनि का वक्री होना वृषभ राशि वालों के लिए अच्छा साबित होगा। वक्री शनि आपके करियर और वित्तीय स्थिति में सुधार हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन, व्यापार में लाभ और धन की स्थिति में सुधार संभव है। पारिवारिक जीवन भी सुखमय रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

Weekly Horoscope (19 To 25 May): मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह, किसे लाभ किसे नुकसान

विज्ञापन

धनु राशि
वक्री शनि धुन राशि वालों के लिए शानदार और शुभ परिणाम लेकर आने वाला है।  शनि की वक्री स्थिति से भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। करियर में नई ऊंचाइयों को छूने के अवसर मिलेंगे और सामाजिक स्थिति में भी सुधार होगा। यह समय जीवन में स्थिरता और खुशहाली लाएगा।

मकर राशि
मकर राशि वालों को शनि का वक्री होना किसी वरदान से कम नहीं होगा। सुख और वैभव की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है और कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक जीवन में भी सुख और शांति का वातावरण रहेगा। इस समय को अच्छे तरीके से उपयोग करने पर लाभ प्राप्त होगा।

Rahu Gochar 2025: राहु करेंगे कुंभ में राशि में गोचर, जानिए मकर, कुंभ और मीन राशि पर कैसा होगा असर

मीन राशि 
मीन राशि के जातकों को शनि का वक्री होना बेहतरीन अवसर दिलाने में कामयाब होगा।  यह समय उनके लिए अपने पुराने कार्यों को सुलझाने और जीवन को नए दृष्टिकोण से देखने का रहेगा। मीन राशि के जातकों के लिए यह समय जीवन में स्थिरता और सकारात्मक बदलाव ला सकता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें