फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Astrology: 27 फरवरी से कुंभ राशि में बनेगा शनि बुध सूर्य का योग, देश पर क्या होगा इसका प्रभाव ?

Tue, 14 Feb 2023 12:24 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

27 फरवरी से 15 मार्च तक कुंभ राशि में सूर्य बुध और शनि की युति होगी जो की देश पर एक व्यापक प्रभाव डालेगी। 
विज्ञापन
astrology: कुंभ राशि में सूर्य बुध और शनि की युति होगी जो की देश पर एक व्यापक प्रभाव डालेगी। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैदिक ज्योतिष में यह माना जाता है कि जब एक से अधिक ग्रह एक ही राशि में युति करते हैं तो उन ग्रहों के परिणाम में भिन्नता आ जाती है। इसलिए ग्रहों की युति विद्वानों के लिए हमेशा से अध्ययन का विषय रही है। इस समय कुम्भ राशि में सूर्य देव प्रवेश कर चुके हैं और शनि के साथ उनकी युति है, वही इसी कुंभ राशि में 27 फरवरी को बुध भी प्रवेश कर जाएंगे। बुध 16 मार्च तक इसी राशि में रहने वाले हैं उसके बाद उनका प्रवेश मीन राशि में होगा, जहां देव गुरु बृहस्पति के साथ उनकी युति होगी। सूर्य भी 15 मार्च तक कुंभ में ही रहने वाले हैं ऐसे में 27 फरवरी से 15 मार्च तक कुंभ राशि में सूर्य बुध और शनि की युति होगी जो की देश पर एक व्यापक प्रभाव डालेगी। 
विज्ञापन


भारत की वृष लग्न की कुंडली है और यह युति भारत के दशम भाव में बनने जा रही है। इस समय भारत को रिसर्च के फील्ड में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए भी यह समय शुभ रहने वाला है। इस दौरान उच्च शिक्षा को लेकर सरकार कोई निर्णय ले सकती है। छात्र वर्ग के लिए सरकार की ओर से कुछ नई योजनाओं का एलान किया जा सकता है। हालांकि इस समय न्यायपालिका और सरकार के बीच टकराव की स्थिति बनती ही दिखाई दे रही है।

सूर्य ग्रहों के राजा है और शनि उनके शत्रु हैं ऐसे में पीएम मोदी और जनता के बीच थोड़ी संवाद की कमी हो सकती है। देश की कुंडली के दशम भाव में हो रही युति के कारण औद्योगिक आकंड़े अच्छे रह सकते हैं। इस समय कारोबारी गतिविधि में तेजी की उम्मीद की जा सकती है। इस समयावधि में मीडिया और मीडिया से जुड़े सरकार के सामने अपनी बात मजबूती से रख सकते हैं। राहु पर शनि की दृष्टि और गुरु के पाप कर्तरी योग में होने से जनता किसी बड़ी गलतफहमी का शिकार हो सकती है। पीएम मोदी की कुंडली में यह युति चौथे भाव में बनने जा रही हैं और वो पहले से साढ़ेसाती के प्रभाव में है। इस समय कार्य की अधिकता कुछ बढ़ सकती है वही उन्हें अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना होगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें