साल 2025 में शनिदेव राशि परिवर्तन करेंगे। ज्योतिष में शनिदेव को न्याय, अनुशासन और कर्मफलदाता माना गया है। शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं। यह किसी एक राशि में ढाई वर्षों तक रहते हैं। शनि साल 2025 में राशि परिवर्तन करने वाले हैं। शनि अभी अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान हैं और जल्द की कुंभ राशि की यात्रा को विराम देते हुए गुरु की राशि मीन में प्रवेश कर जाएंगे। शनि के मीन राशि में प्रवेश करने से इसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों के ऊपर पड़ेगा मृत्युलोक के दंडाधिकारी और ग्रहों में सर्वोच्च स्थान रखने वाले भगवान शनि के साल 2025 में राशि परिवर्तन करने पर कुछ राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती शुरू होगी तो कुछ से चल रही साढ़ेसाती का प्रकोप खत्म होगा।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव जातकों के जीवन पर बहुत ही असर करता है। जब किसी राशि पर शनि की साढ़ेसाती चढ़ती है तब इसका प्रभाव सात साल तक रहता है। किसी भी राशि पर साढ़ेसाती का असर तीन चरणों में होता है। पहला चढ़ती हुआ साढ़ेसाती, दूसरा मध्य वाली साढ़ेसाती और तीसरी उतरती हुई साढ़ेसाती। आपको बता दें कि शनिदेव इस समय अपनी स्वयं की राशि कुंभ में विराजमान हैं। शनि के कुंभ राशि में होने की वजह से कुंभ, मकर और मीन राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती चल रही है। शनि 29 मार्च 2025 को गुरु की राशि मीन में प्रवेश करेंगे जिससे शनि की साढ़ेसाती कुछ राशि वालों पर शुरू हो जाएगी वहीं कुछ राशियों पर साढ़ेसाती चल रही होगी उनसे खत्म हो जाएगी।
साल 2025 में शनि का राशि परिवर्तन
अगले साल यानी 29 मार्च 2025 को शनिदेव मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शनि के मीन राशि में प्रवेश करने से मकर राशि वालों पर से साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी। साल 2025 में मेष राशि पर साढे़साती का प्रभाव शुरू हो जाएगा। कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण होगा जबकि मीन राशि वालों पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण होगा। आइए जानते हैं आने वाले कई वर्षो में शनि के राशि परिवर्तन के कारण सभी राशियों पर कब-कब लगेगी शनि की साढ़ेसाती।
साल 2025 में शनि की साढ़ेसाती
29 मार्च 205 को शनि का मीन राशि में गोचर करने से कुंभ, मेष और मीन राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती रहेगी। मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण, मीन राशि वालों पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण रहेगा और कुंभ राशि वालों पर साढ़ेसाती का अंतिम चरण रहेगा।