कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह सावधानी हटी, दुर्घटना घटी स्लोगन को हर समय अपने दिमाग में बनाए रखना है। इसके यह मायने हैं कि आपको अपने कार्य को बहुत सूझबूझ के साथ समय पर बेहतर तरीके से करने की जरूरत रहेगी अन्यथा आपको अपेक्षित परिणाम या फिर कहें लाभ या सफलता में कमी देखने को मिल सकती है। इस सप्ताह आपको अपने कार्य योजना बनाकर और समयबद्ध तरीके से करने की आवश्यकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कागजी काम में लापरवाही तथा नियमों के उल्लंघन करने से बचना चाहिए अन्यथा बेवजह की मानसिक एवं आर्थिक परेशानी उठानी पड़ सकती है। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो अपने बॉस से बनाकर चलें और अपने जूनियर की भावनाओं का सम्मान करें।
सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से कुछ बड़े खर्च आ सकते हैं, जिससे आपका बना-बनाया बजट गड़बड़ा सकता है। इस दौरान वाहन सावधानी के साथ चलाएं। जीवन के कठिन समय में आपके इष्टमित्र एवं शुभचिंतक काफी मददगार साबित होंगे। जीवनसाथी से सुख-सहयोग में वृद्धि होगी। प्रेम संबंध में किसी बात को लेकर हुआ मनमुटाव दूर होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध तक किसी महिला मित्र की मदद से गलतफहमियां दूर होंगी और एक बार फिर रिश्ते पटरी पर आ जाएंगे।
विज्ञापन
उपाय: बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं तथा प्रतिदिन गणेश भगवान की पूजा में गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।