फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saturn Rahu Conjunction: शुरू होने वाला है शनि-राहु का अशुभ प्रभाव, इन पांच राशि वालों को रहना होगा संभलकर

Tue, 04 Mar 2025 12:48 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

29 मार्च को शनि मीन राशि में गोचर करने वाले हैं, जहां पर पहले से पापी ग्रह राहु विराजमान हैं। इस तरह से मीन राशि में राहु-शनि की युति होगी। इस युति से देश-दुनिया पर बड़ा प्रभाव देखने को मिल सकता है। 
विज्ञापन
मीन राशि में शनि राहु की युति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Saturn Rahu Conjunction: साल 2025 का सबसे बड़ा राशि परिवर्तन 29 मार्च को होगा, जहां पर सबसे धीमी चाल से चलने वाले न्यायाधिपति और कर्मफलदाता ग्रह शनि अपनी राशि बदलेंगे। शनि कुंभ से मीन मीन राशि में गोचर करेंगे। आपको बता दें कि शनि एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं, फिर इसके बाद अगली राशि में प्रवेश करते हैं। ज्योतिष शास्त्र में शनि के गोचर का विशेष महत्व होता है। शनि 29 मार्च 2025 को गुरु के स्वामित्व वाली राशि मीन में प्रवेश करेंगे। शनि मीन राशि में आने वाले करीब ढाई साल वर्षों तक रहेंगे। शनि जब 29 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करेंगे तब वहां पर पहले से राहु भी मौजूद होंगे। इस तरह से मीन राशि में शनि-राहु की युति से अशुभ योग का निर्माण होगा, जिसके चलते सभी 12 राशि के लोगों के साथ-साथ देश-दुनिया पर भी इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। शनि के मीन राशि में गोचर करने और राहु संग युति से कई जातकों को तरह-तरह की परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। शनि-राहु की यह युति 18 मई तक रहेगी। 

विज्ञापन


शनि के राशि परिवर्तन और राहु के साथ युति होने सबसे ज्यादा परेशानियां मेष, मेष, कुंभ, सिंह और धनु राशि के लोगों को देखने को मिलेगी। धन संबंधी परेशानियों में इजाफा, मानसिक परेशानियां, सेहत को लेकर दिक्कतें आ सकती हैं। इसके अलावा देश-दुनिया में उथल-पुथल, अराजकता और बड़ी दुर्घटनाएं बढ़ सकती हैं। 

शनि साढ़ेसाती और ढैय्या
29 मार्च को शनि के राशि परिवर्तन करते ही कुछ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी वहीं कुछ को इससे राहत मिलेगी। शनि जब अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ की यात्रा को विराम देते हुए मीन में प्रवेश करेंगे तो मेष, कुंभ और मीन राशि पर साढ़ेसाती का प्रभाव आने वाले ढाई वर्षों तक जारी रहेगा।  वहीं सिंह और धनु राशि पर शनि की ढैय्या शुरू हो जाएगी। शनि का प्रभाव इन पांच राशि के जातकों पर पड़ेगा ही साथ-साथ ही साथ राहु के गोचर से इन राशि के खर्चे और दूसरी तरह की परेशानियों में भी इजाफा देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन


शनि के मीन राशि में गोचर और राहु के साथ युति करने से इन राशि वालों को विशेष सावधानियां बरतनी होगी। आपको इस दौरान अपने गुस्से पर काबू करना होगा। कामकाज में जल्दबाजी करने से बचना होगा। धन संबंधी निवेश में सावधानी बरतनी होगी। इस दौरान आपको शेयर बाजार में बहुत ही सोच-समझकर निवेश करने से बचना होगा। किसी को जानबूझकर कष्ट न दें नहीं तो शनि और राहु की द्दष्टि आपको परेशानियों में डाल सकती है। 

Surya Gochar 2025: होली बाद सूर्य करेंगे मीन राशि में प्रवेश, इन तीन राशि वालों की पलट सकती है किस्मत
विज्ञापन


Lucky Rashiyan: मार्च के पहले सप्ताह में इन चार राशि वालों को नौकरी में मिल सकता है प्रमोशन

Surya Grahan 2025: कब लगेगा सूर्य ग्रहण? जानें इस दौरान गर्भवती महिलाओं के लिए क्या है नियम

चतुर्ग्रही योग बनने से इन राशियों को होगा अच्छा फायदा, शनि और शुक्र की रहेगी विशेष कृपा

Chandra Grahan 2025: होली के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण, क्या भारत में देगा दिखाई ?


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें