वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उठापटक वाला रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत में घरेलू समस्याएं आपकी चिंता का कारण बनेंगी। इस दौरान आपको भूमि-भवन के विवाद के चलते कोर्ट-कचहरी आदि के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। बेवजह के खचों के चलते आप झुंझलाहट महसूस कर सकते हैं। इस दौरान व्यय की अधिकता के योग बने हुए हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सावधानी के साथ काम करने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें।
सप्ताह के मध्य में आपकी उच्चाधिकारियों के साथ तनाव भरी स्थिति रह सकती है। इस दौरान आपको आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर पूरा नियंत्रण रखना होगा और भूलकर भी भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय न लें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। इस दौरान कामकाज के सिलसिले में अधिक तनाव एवं भागदौड़ के कारण मानसिक तनाव एवं शारीरिक थकान बनी रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा, हालांकि आपको अपनी सेहत का भी पूरा ख्याल रखना चाहिए। प्रेम संबंध में कुछेक अड़चनें आ सकती हैं। लव पार्टनर से मुलाकात न होने के कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन श्री हनुमान जी की पूजा में गुड़-चना चढ़ाकर हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।